Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश भर से 8500 खिलाड़ियों का दल लेगा भाग, अब तक का होगा सबसे बड़ा दल
    Headlines खेल

    चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश भर से 8500 खिलाड़ियों का दल लेगा भाग, अब तक का होगा सबसे बड़ा दल

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMay 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश भर से 8500 खिलाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा दल भाग लेगा। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह बात पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के प्रतीक चिन्ह, गीत, जर्सी और शुभंकर को लॉन्च करने के दौरान कही। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश की कुल आबादी में महज दो प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ हरियाणा ने अधिकांश खेल प्रतियोगिताओं में देश को सबसे अधिक पदक दिलाए हैं। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह, पूर्व जलशक्ति राज्यमंत्री, भारत सरकार रतन लाल कटारिया और हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल भी उपस्थित थे।

    पारंपरिक खेलों के संरक्षण पर जोर देते हुए ठाकुर ने कहा कि पांच पारंपरिक खेल- गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मल्लखंब और योगासन – आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा कि यूथ गेम्स और हाल ही में संपन्न हुए खेलो इंडिया के तहत यूनिवर्सिटी गेम्स निश्चित रूप से युवाओं को भविष्य में बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री ने कहा कि भारत सरकार एथलीटों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किए जा रहे अपने प्रयासों को लेकर सजग है।
    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार इस आयोजन के लिए पूरी तैयारी कर रही है। उन्होंने राज्य को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की मेजबानी करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह राज्‍य देश के लिए सिर्फ खाद्यान्नों का ही उत्पादन नहीं कर रहा, बल्कि अपने खिलाड़ियों के माध्यम से पदक भी अर्जित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए अच्छे हैं।
    इस अवसर पर, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और पूर्व जलशक्ति राज्यमंत्री श्री रतन लाल कटारिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-21 के लिए हरियाणा के शुभंकर का नाम ‘धाकड़’ है। चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 4 जून से 13 जून के दौरान हरियाणा में होने जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त जमुना टुडू तथा छूटनी महतो की आरएसबी ग्रुप के चेयरमैन श्री आर के बेहरा से मुलाकात। साझा किए अपने विचार

    Related Posts

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    June 22, 2026

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.