Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लिएंडर पेस के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी किम शर्मा
    Breaking News Headlines खेल सिनेमा

    लिएंडर पेस के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी किम शर्मा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टेनिस स्टार लिएंडर पेस और बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब दोनों के रिलेशनशिप को लेकर एक नया अपडेट है. खबर है कि दोनों अपने इस रिश्ते को नया नाम देकर पति-पत्नी बनने जा रहे हैं. जी हां, आपने सही सुना दोनों अब जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. किम शर्मा और लिएंडर पेस दोनों जल्द शादी कर अपने रिश्ते को नया अंजाम देने वाले हैं. किम शर्मा और लिएंडर पेस को उनके पेरेंट्स से इस नए रिश्ते के लिए आशीर्वाद मिल गया है. कपल का रिश्ता दोनों के परिवार को मंजूर है. इसलिए अब जल्द दोनों शादी कर दूल्हा-दुल्हन बनने की तैयारी कर रहे हैं.

    ये शादी बॉलीवुड की दूसरी शादियों की तरह धूमधाम से नहीं होगी. दोनों ने फैसला किया है कि वो कोर्ट मैरिज करेंगे. बताया जा रहा है कि किम के बांद्रा वाले घर पर दोनों पैरेंट्स इकट्ठा हुए थे. वहीं, ये डिसाइड किया गया कि जल्द ही दोनों के रिश्ते को नया नाम दिया जाए. वैसे ये दूसरी बार है जब किम शर्मा ने लिएंडर पेस के परिजनों से मुलाकात की है. इससे पहले वह पिछले साल दिसंबर में कपल कोलकाता गया था. वहां किम लिएंडर के पेरेंट्स से मिली थीं, इसके बाद में किम के पेरेंट्स ने भी उन्हें वहीं ज्वॉइन किया था. दोनों की शादी की खबरों को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं और अब वह उनकी वेडिंग डेट का इंतजार कर रहे हैं.

    आपको बता दें कि किम की ये दूसरी और लिएंडर की तीसरी शादी होगी. पहली शादी सफल नहीं होने के बाद दोनों ने अपने पार्टनर्स से तलाक लेकर अलग हो गए थे. किम शर्मा ने साल 2010 में बिजनेसमैन अली पुनजानी से शादी की थी. शादी के 6 साल बाद यानी साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था. वहीं, लिएंडर पेस की पहली शादी एक्ट्रेस महिमा चौधरी से हुई थी. ये शादी साल 2000 से 2003 तक चली थी. इसके बाद वह संजय दत्त की एक्स वाइफ रिया पिल्लई के साथ लिव इन में रहे, कुछ समय बाद दोनों ने शादी की, जिसके बाद उनकी एक बेटी भी हुई, लेकिन साल 2014 में रिया से भी उनका तलाक हो गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा:कुंडहित-दुमका मुख्य मार्ग पर रोजाना 200 से ज्यादा बाइक पर अवैध कोयले की हो रही है ढुलाई, कुंडहित थाना प्रभारी रौशन कुमार अपना पक्ष रखने से किया इनकार
    Next Article श्रीलंका के राष्ट्रपति ने की आपातकाल लागू किये जाने की घोषणा, सुरक्षा बलों को मिली ज्यादा शक्ति

    Related Posts

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    September 21, 2026

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    September 20, 2026

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस-21 सितम्बर, 2026

    रिश्ता दूरी से नहीं, याद से चलता है

    वाडिया की बेटियों की नई राह: देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई का सहारा

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.