Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का असर, गौतमबुद्ध नगर में अप्रैल महीने में 14 केस में से 17 गैंगस्टर को सुनाई सजा
    Headlines उत्तर प्रदेश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का असर, गौतमबुद्ध नगर में अप्रैल महीने में 14 केस में से 17 गैंगस्टर को सुनाई सजा

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMay 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर पूरे उत्तर प्रदेश में गैंगस्टरों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गैंगस्टरों को आर्थिक और कानूनी रूप से दंड दिया जा रहा है। इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट भी एक्शन में है। यहां विशेष न्यायाधीश ने गैंगस्टरों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। न्यायाधीश इस गैंगस्टर अभियान के खिलाफ फास्ट ट्रेक कोर्ट की तरह काम कर रहा है। जानकारी के अनुसार विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर अधिनियम) मोना पवार ने अप्रैल महीने में 14 केस में से 17 गैंगस्टर को सजा सुनाई है। यह अभी तक ऐसा पहली बार हुआ है कि एक महीने में इतने गैंगस्टर को सजा सुनाई गई हो। बताया जा रहा है कि जल्द ही बाकी के गैंगस्टर एक्ट के केसों में भी फैसला लिया जाएगा। इसी के साथ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत आने वाली 15 जमानत की याचिकाओं को खारिज किया गया है। केवल 7 आरोपियों की जमानत की याचिका को न्यायाधीश द्वारा स्वीकार किया गया। सेक्टर-20 थाना प्रभारी के एक आरोपी को बैंक सेक्टर के केस में वारंट जारी होने के बाद और जेवर थाना प्रभारी को साक्ष्य पेश करने में देरी होने पर कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है।
    एडीजीसी बबलू चंदेल ने बताया कि गैंगस्टर के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान में विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर अधिनियम) मोना पवार की कोर्ट में 1,500 से अधिक पत्रवालियों पर सुनवाई की जा रही है। न्यायाधीश द्वारा तेजी के साथ सभी पत्र वालों पर सुनवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस प्रभारी पैरवी कर रहे हैं। 25 पत्रवालियों पर अप्रैल महीने में चार्ज लगाया गया है। जिनमें से 14 केस में गैंगस्टर एक्ट में दोषी पाए जाने वाले 17 गैंगस्टर को सजा सुनाई गई है। बाकी की पत्रवालियों पर सुनवाई जारी है।
    उन्होंने बताया कि खास बात यह है कि केवल अप्रैल महीने में ही दादरी थाने पर वर्ष 2000 में दर्ज कराए गए केस में मेरठ खरखौंदा के निवासी सलीम को बरी किया गया है। जिन केसों में सजा हुई है, उनमें गैंगस्टर अनिल को चार, विक्रम को साढ़े तीन, अक्षय को भी साढ़े तीन, विशाल को साढ़े तीन, सनी को साढ़े छह,विवेक को साढ़े छह, फिरोज को तीन साल दो माह, रियासुद्दीन को ढाई साल, महेंद्र  को सवा 3 साल, निसार को सवा 3 साल, अमित को  चार साल, अरुण को ढाई साल, जाकिर को ढाई साल, विशाल को  साढ़े तीन साल, मौज्जिम को ढाई साल, सचिन को साढ़े तीन साल और गैंगस्टर सुमित दो साल चार माह की सजा दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक सॉफ्ट पावर के रूप में सिनेमा, राष्ट्र के ब्रांडिंग के प्रयासों में प्रमुख भूमिका निभा सकता है : अनुराग ठाकुर
    Next Article जम्मू-कश्मीर के सांबा में सीमा सुरक्षा बल को पाकिस्तानी सुरंग के बारे में चला पता, अंतरराष्ट्रीय सीमा से सिर्फ 150 मीटर की है दूरी पर

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चांडिल हत्याकांड में बड़ी सफलता: फरार शहनवाज खान उर्फ डाबर गिरफ्तार, कई संगीन मामलों का खुलासा

    करुणा सेचेन क्लिनिक में महिला मरीज का पुरुष कर्मी कर रहा था फिजियोथेरेपी और एक्सरे, भड़के विधायक संजीव सरदार

    आदित्यपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष पहल, वार्ड 17 में हेल्थ कैंप, 70 महिलाओं को मिला लाभ

    चाईबासा कोषागार घोटाला: 45 लाख की अवैध निकासी में आरक्षी गिरफ्तार, जांच में और बड़े खुलासों के संकेत

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.