Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नए वित्तीय अप्रैल में 38.19 बिलियन डॉलर के साथ शुरू हुआ रिकार्ड निर्यात का शुभारंभ, अप्रैल 2021 की तुलना में 24.22 प्रतिशत है अधिक
    Headlines कारोबार

    नए वित्तीय अप्रैल में 38.19 बिलियन डॉलर के साथ शुरू हुआ रिकार्ड निर्यात का शुभारंभ, अप्रैल 2021 की तुलना में 24.22 प्रतिशत है अधिक

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMay 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। भारत ने अप्रैल 2022 में  38.19 बिलियन डॉलर के बराबर के वस्तु निर्यात का मासिक मूल्य अर्जित किया है, जो अप्रैल 2021 में अर्जित 30.75 बिलियन डॉलर की तुलना में 24.22 प्रतिशत अधिक है। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के अनुसार अप्रैल 2022 में गैर पेट्रोलियम निर्यात का मूल्य 30.46 बिलियन डॉलर था, जो अप्रैल 2021 में अर्जित 27.12 बिलियन डॉलर के गैर पेट्रोलियम निर्यात के मूल्य की तुलना में 12.32 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज कराती है। मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार अप्रैल 2022 में गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण निर्यात का मूल्य 27.16 बिलियन डॉलर था जो अप्रैल 2021 में अर्जित 23.74 बिलियन डॉलर के गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण के मूल्य के निर्यात की तुलना में 14.38 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज कराती है।
    अप्रैल 2022 के दौरान पेट्रोलियम उत्पादों (113.21 प्रतिशत), इलेक्ट्रिोनिक वस्तुओं (64.04 प्रतिशत) तथा रसायनों (26.71 प्रतिशत) ने निर्यात में उच्च बढ़ोत्तरी का रास्ता प्रशस्त किया।
    अप्रैल 2022 के दौरान भारत का वस्तु आयात 58.26 बिलियन डॉलर का था, जो अप्रैल 2021 के 46.04 बिलियन डॉलर की तुलना में 26.55 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल 2022 में गैर पेट्रोलियम आयात का मूल्य 38.75 बिलियन डॉलर था, जो अप्रैल 2021 के 35.27 बिलियन डॉलर के गैर पेट्रोलियम निर्यात के मूल्य की तुलना में 9.87 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज कराती है।
    अप्रैल 2022 में गैर तेल तथा गैर जीजे (स्वर्ण, रजत तथा बहुमूल्य धातुएं) के आयात का मूल्य 34.43 बिलियन डॉलर था जो अप्रैल 2021 में अर्जित 26.55 बिलियन डॉलर के गैर तेल तथा गैर जीजे (स्वर्ण, रजत तथा बहुमूल्य धातुएं) के आयात की तुलना में 29.68 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज कराती है। अप्रैल 2022 के दौरान व्यापार घाटा 20.07 बिलियन डॉलर था। वस्तु निर्यात का मासिक मूल्य अर्जित करने को अधिकारी भविष्य के लिए अच्छा संकेत मान रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article आईपीएल : गुजरात ने पंजाब को 144 का दिया, रबाडा ने झटके 4 विकेट, सुदर्शन ने खेली धमाकेदार 64 रनों की पारी

    Related Posts

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    September 24, 2026

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    September 24, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    दिल्ली : दिलवालों की नगरी से फरेब के शहर तक

    प्रेम, विश्वास और संघर्ष का संकट: दोषी कौन?

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

    ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर बाइक सवार घायल

    गणेश पूजा देखने निकला पिंटू, दस दिनों से घर नहीं लौटा

    ब्राउन शुगर बिक्री के आरोप में दंपती गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    आरकेएफएल प्लांट एक में 18.25 प्रतिशत बोनस पर समझौता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.