Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कंस्टिट्युशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित हुआ झारखंड ग्लोबल कन्वेंशन का गरिमापूर्ण आयोजन
    Headlines

    कंस्टिट्युशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित हुआ झारखंड ग्लोबल कन्वेंशन का गरिमापूर्ण आयोजन

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMay 3, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन द्वारा झारखंड इंटलेक्चुअल फोरम ने कंस्टिट्युशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में झारखंड ग्लोबल कन्वेंशन का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। रामकुमार पाल, प्रेम कुमार, मुकेश शर्मा,डाक्टर शगुन गुप्ता द्वारा जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न व्यक्तियों को 24 अप्रैल रविवार के दिन सम्मानित किया गया था। सम्मानमूर्तियों में झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीपी सिंह, झारखंड पर पांच पुस्तकें लिखने वाले  शैलेंद्र महतो, पूर्व सांसद वृजमोहन राम,कैप्टन सरस त्रिपाठी अमेठी, डॉ पंकज सोनी, डॉ नेहा सिन्हा, आईएएस  रचित राज,  विश्वविख्यात रॉक पेंटर सुबोध नेमलेकर एवं कैंसर पीड़ितों की सेवा में रत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता राजेश झा, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन से भगवान बागुल राष्ट्रीय महामंत्री, कल्पना देवाडीगा मुंबई महिला विभाग अध्यक्ष, रंजना झाला मदनमोहन श्रीवास्तव अध्यक्ष मध्य प्रदेश, प्रशांत पालीवाल महामंत्री मध्य प्रदेश, श्री. अंसार अली बेग अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग उत्तर प्रदेश, अनुपम मिश्रा महासचिव उत्तर प्रदेश, अरविंद बघेल व उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी और श्री. शिवकुमार सुंदरम अध्यक्ष तमिलनाडु, पी. वेंकट रमन व तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पंडुचेरी के पदाधिकारी शामिल रहे।
    इस आयोजन में लोकसभा के सचिव मनीष बघेल, वैज्ञानिक जियालाल जैसवार, रक्षा मंत्रालय के अवर सचिव सुनील पाल, राजस्व अवर सचिव सुनील कुमार, उत्तर प्रदेश असिस्टेंट कमिश्नर सुरेश पाल, दिल्ली के कमीशनर राजेश पाल, बीपी पाल लोकगीत गायक, मुबंई से प्रसिद्ध समाज-सुधारक शंगुन गुप्ता, संजय, अमन जी ONGC मेम्बर, रिपू सैन, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे। इस मौके पर दिल्ली रेल मंत्रालय में पब्लिक सर्विस कमेटी के अध्यक्ष रमेशचंद्र रत्न ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में रेलवे का महत्वपूर्ण योगदान है और इसने प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान की भारी सफलता के लिए अपनी भूमिका को विस्तार दिया है। इससे झारखंड को भी बहुत लाभ मिला और मिल रहा है। इससे राज्य की उन्नति के नए -नए आयाम खुल रहे हैं। उन्होंने बतौर अध्यक्ष अपने वर्तमान दूसरे कार्यकाल में रेलवे द्वारा जन सेवाओं की सुलभता का विस्तार से वर्णन किया।
    इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने राष्ट्र की उन्नति में झारखंड के योगदानों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने देश में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बनाया एवं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनसामान्य की भी आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया। वैश्विक मानचित्र पर भारत के मजबूत राष्ट्र के रूप में उदित होने को लेकर उन्होंने स्टार्टअप्स, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री रोजगार ऋण सुविधाओं के विस्तार पर प्रकाश डाला।
    झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीपी सिंह ने इस आयोजन और इसके संदेशों को गाँवों -कस्बों तक पहुँचाने की बात कही। वे स्वयं को ‘लाइव टाइम एचीवमेंट अवार्ड ‘ दिये जाने पर धन्यवाद ज्ञापित कर रहे थे।
    इस सम्मान समारोह के संयोजक प्रेम कुमार ने बताया कि झारखंड के विकास की आवश्यक शर्त झारखंड में आमूलचूल बदलाव है। युवाओं की विपुल शक्ति को राष्ट्रनिर्माण में लगाने, स्टार्टअप – उद्यमिता,रोजगार -सृजन तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा की सुलभता के द्वारा राज्य की समृद्धि से वहाँ के लोगों के जीवन स्तर में उन्नति लाने के लिए प्रतिभाओं का सम्मान राष्ट्रीय राजधानी में किये जाने का सुप्रभाव प्रांत में दिखेगा ।सामाजिक समरसता एवं समन्वय से ही झारखंड में बदलाव की बयार बहेगी।
    आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुकेश शर्मा ने कहा कि समुन्नत झारखंड की परिकल्पना को साकार करने के लिए वहाँ की प्रतिभाओं को अपनी माटी, अपने लोगों के लिए काम करने हेतु प्रोत्साहित करना होगा और प्रधान मंत्री की के सपनो को हर पल जीना होगा। सब मिलकर ही राष्ट के निर्माण का कार्यक्रम पुरा कर सकते हैं।
    भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा कार्य कारणी सदस्य प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान
    संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार पाल व डाक्टर शगुन गुप्ता ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री के सपनों को भारत निर्माण में पुरी शक्ति से कार्य कर रहे हैं और देश को आत्मनिर्भार बनाना ही परम लक्ष्य होगा। योजनाएं जन जन पहुचे लछय संगठन सदस्यों का है। कार्यक्रम का लक्ष्य झारखंड प्रांत की राष्ट्रीय विकास में भागीदारी को बढ़ाने का वातावरण सृजित करना भी था। अन्य गणमान्य लोगों में वैभव पाल विभाग I.R.S. रेल, राज्यमंत्री के पर्सनल सेक्रेटरी  दिल्ली रेलवे बोर्ड परम् आदरणीय नेम सिंह बघेल विभाग,  I.E.S रेलवे बोर्ड दिल्ली के अशोक डलवई  विभाग, I.A.S  P.M. OFFICE राजेश पाल, I.R.S कमिश्नर दिल्ली धर्मेंद्र पाल  विभाग, रक्षा मंत्रालय वायु सेना निजी सचिव दिल्ली भारत सरकार B p pal  bhojpuri Singer. U p, सुनील पाल विभाग रक्षा मंत्रालय under सेक्रेट्री भारत सरकार दिल्ली  शिव प्रसाद पालविभाग I.R.S  Deupti Director New Dellhi हरीश कुमार पाल C&CE 2014 कस्टम विभाग नई दिल्ली भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पर डोरंडा थाना में मामला दर्ज!
    Next Article आज उत्तराखंड पहुंचेंगे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, की गईं हैं स्वागत की भव्य तैयारियां

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चांडिल हत्याकांड में बड़ी सफलता: फरार शहनवाज खान उर्फ डाबर गिरफ्तार, कई संगीन मामलों का खुलासा

    करुणा सेचेन क्लिनिक में महिला मरीज का पुरुष कर्मी कर रहा था फिजियोथेरेपी और एक्सरे, भड़के विधायक संजीव सरदार

    आदित्यपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष पहल, वार्ड 17 में हेल्थ कैंप, 70 महिलाओं को मिला लाभ

    चाईबासा कोषागार घोटाला: 45 लाख की अवैध निकासी में आरक्षी गिरफ्तार, जांच में और बड़े खुलासों के संकेत

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.