Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मासूम सोमवारी सबर से मिलीं जिला उपायुक्त, आवासीय स्कूल में नामांकन के साथ ही पठन-पाठन, खेल कूद के लिए उपलब्ध कराये
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म

    मासूम सोमवारी सबर से मिलीं जिला उपायुक्त, आवासीय स्कूल में नामांकन के साथ ही पठन-पाठन, खेल कूद के लिए उपलब्ध कराये

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मासूम सोमवारी सबर से मिलीं जिला उपायुक्त, आवासीय स्कूल में नामांकन के साथ ही पठन-पाठन, खेल कूद के लिए उपलब्ध कराये सामग्री, दिए ढेर सारा प्यार एवं आशीर्वाद

    सोमवारी सबर के शिक्षा एवं देखभाल हेतु दो महिला अभिभावक नियुक्त की गईं, मासूम सोमवारी के जीवन में खुशियां ही खुशियां आए:श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    ——————

    जमशेदपुर से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से गालूडीह की सोमवारी सबर का मामला संज्ञान में आने के बाद से ही जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा समुचित कार्रवाई एवं उचित देखभाल हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया था । जिला उपायुक्त के निदेशानुसार जिला के पदाधिकारी सोमवारी सबर एवं उनके परिजनों से लगातार संपर्क में रहे। इसी क्रम में आज जिला उपायुक्त अपने कार्यालय कक्ष में मासूम सोमवारी से मिलीं एवं उसका कुशलक्षेम जाना । इस मौके पर जिला उपायुक्त ने मासूम सोमवारी को ढेर सारा प्यार एवं आशीर्वाद दिए। उन्होंने सोमवारी को एडुकेशनल किट(बैग, किताब, कॉपी, टिफिन बॉक्स, पेंसिल, जूते, चप्पल), 10 सेट स्कूल ड्रेस एवं अन्य ड्रेस, फल, टॉफी, हॉर्लिक्स, खिलौने आदि भी दिए।उन्होने बताया कि सोमवारी के पठन-पाठन हेतु नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, गोलमुरी में नामांकन कराया गया है तथा इसकी देखभाल के लिए दो पदाधिकारियों को महिला अभिभावक के रूप में भी नियुक्त किया गया है जो नियमित अंतराल में सोमवारी के शिक्षा एवं देखभाल हेतु मिलते रहेंगी । सोमवारी का हेल्थ चेक अप कराया गया जिसमें सभी रिपोर्ट सामान्य थे। उन्होने कहा कि सोमवारी की माता के मृत्यु उपरांत के कर्मकांड के कारण 10 दिनों बाद मिल पायीं, हालांकि जिला प्रशासन के पदाधिकारी लगातार इसके गांव के लोग एवं परिजनों से संपर्क में रहे।

    जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने मासूम सोमवारी से मिलने के बाद कहा कि इसके संबंध में अखबार से मिली खबर द्रवित करने वाली थी। इस नन्ही सी उम्र में अनाथ होना तथा देखभाल के लिए कोई अभिभावक नहीं होने पर जिला प्रशासन का दायित्व बनता था कि इसके लिए समुचित उपाय किए जाएं। उन्होने आश्वस्त किया कि मासूम सोमवारी को अब कोई कठिनाई नहीं होगी, इस मासूम के जीवन में खुशियां ही खुशियां आए। जिला उपायुक्त ने कहा कि सबर एवं अन्य आदिम जनजाति परिवारों को लेकर जिला प्रशासन काफी संवेदनशील है तथा वैसे सभी गांवों में नियमित रूप से हेल्थ कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। जिन लोगों को आवास की आवश्यकता है ऐसे लाभुकों को बिरसा आवास योजना के तहत अविलंब आच्छादित किया जाएगा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा । जिले के सभी प्रखंडों के सबर एवं अन्य आदिम जनजाति के लोगों का डेमोग्राफिक प्रोफाइल तैयार करके व्यवस्थित तरीके से सभी को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़े जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेल से निकलते ही भू माफिया खुर्शीद हसन ने अक्षेस जमशेदपुर के द्वारा सील की गई भवन का सील तोड कर जबरन निर्माण कार्य शूरू किया
    Next Article कुपोषण मुक्त झारखंड राज्य सरकार की प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    Related Posts

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    June 8, 2026

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.