Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चौका रोड पर हुये एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
    Breaking News झारखंड

    चौका रोड पर हुये एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा- चौका रोड पर हुये एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. मरनेवाले युवक सालखन मार्डी और नागा टुडू कांड्रा थाना क्षेत्र के ही पालूबेड़ा गांव के रहनेवाले थे. वे दोनों सब्जी का कारोबार करते थे. दुर्घटना तब घटी जब दोनों बाइक संख्या-जेएच 05 डीए -0374 पर सवार होकर हर दिन तरह सब्जी लाने से नीमडीह जा रहे थे. उसी दौरान कांड्रा-चौका रोड पर रायपुर गांव के पास मुस्कान लाइन होटल के समीप खड़े ट्रक संख्या एनएल 01 – एइ-1863 से बाइक सवार दोनों युवक टकरा गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक काफी दूर बीच सड़क पर जा गिरे. इससे दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. बताया जाता है कि दोनों प्रतिदिन नीमडीह से सब्जी लाकर रामचंद्रपुर में लगने वाले हाट बाजार में बेचने का काम करते थे. इधर दुर्घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दूसरी ओर दोनों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया. मरने वाले युवकों के घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है. वहीं इस दुर्घटना के बाद बाद पूरे गांव में शोक की लहर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजहांगीरपुरी में पथराव के बाद भड़की हिंसा पर पुलिस ने पाया काबू, 22 आरोपित गिरफ्तार
    Next Article आईपीएल: हैदराबाद ने जमाया जीत का चौका, पंजाब को 7 विकेट से हराया, उमरान ने लिए 4 विकेट

    Related Posts

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    April 27, 2026

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    April 27, 2026

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.