Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जहांगीरपुरी में पथराव के बाद भड़की हिंसा पर पुलिस ने पाया काबू, 22 आरोपित गिरफ्तार
    Headlines अपराध

    जहांगीरपुरी में पथराव के बाद भड़की हिंसा पर पुलिस ने पाया काबू, 22 आरोपित गिरफ्तार

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा के अवसर पर राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में पथराव के बाद भड़की हिंसा पर फिलहाल काबू पा लिया गया है, क्योंकि रविवार को कोई उपद्रव नहीं हुआ, लेकिन इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। पुलिस लगातार सक्रिय है और उपद्रवियों की धरपकड़ कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता अंसार सहित 22 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों में दो नाबालिग हैं। अंसार व पिस्टल से फायरिंग करने के आरोपित असलम को पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। इनसे पूछताछ कर अन्य साजिशकर्ताओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपितों से तीन पिस्टल, पांच तलवारें भी बरामद हुई हैं। मामले को संवेदनशीलता को देखते हुए रविवार देर शाम क्राइम ब्रांच के विशेष आयुक्त रविंद्र यादव ने घटनास्थल का दौरा कर हालातों के बारे में जानकारी ली। ऐसी संभावना है कि पूरे प्रकरण की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी जाएगी। उत्तर पश्चिमी जिले की डीसीपी उषा रंगनानी ने बताया कि अंसार ही हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता है। चौथी कक्षा तक पढ़ा अंसार कबाड़ी का काम करता है। उसके खिलाफ दो मामले पूर्व में दर्ज हैं। उसे पहली बार 2009 में चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 2018 में उसके खिलाफ सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और काम में बाधा डालने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। उस पर सट्टेबाजी के मामले में भी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की शाम शोभायात्रा जब जहांगीरपुरी के सी-ब्लाक में जामा मस्जिद के पास पहुंची तो वहां पर अंसार अपने चार-पांच साथियों के साथ पहुंच गया। इसके बाद शोभायात्रा में शामिल लोगों के साथ बहस करते हुए यात्रा को रोकने लगा। कुछ ही देर में शोभायात्रा पर पथराव शुरू हो गया। साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने जब रोकना चाहा तो उपद्रवियों ने उन पर भी पथराव करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एसआइ मेदा लाल के बाएं हाथ में गोली लगने से जख्मी हो गए थे, जबकि आठ अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुलसी भवन में लोक मंच बहुभाषी काव्य गोष्ठी का हुआ अयोजन
    Next Article चौका रोड पर हुये एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी के लेटलतीफी एवं रद्द कारण पं. बंगाल के वोटर परेशान

    जनजातीय योजनाओं में तेजी के निर्देश, ITDA समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और निर्माण कार्यों पर सख्त रुख

    सरायकेला के पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भौतिक सत्यापन अभियान

    हेलमेट नहीं तो चालान, दुगनी में सड़क सुरक्षा अभियान, जुर्माने के साथ बांटे गए हेलमेट

    चांडिल हत्याकांड में बड़ी सफलता: फरार शहनवाज खान उर्फ डाबर गिरफ्तार, कई संगीन मामलों का खुलासा

    करुणा सेचेन क्लिनिक में महिला मरीज का पुरुष कर्मी कर रहा था फिजियोथेरेपी और एक्सरे, भड़के विधायक संजीव सरदार

    आदित्यपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष पहल, वार्ड 17 में हेल्थ कैंप, 70 महिलाओं को मिला लाभ

    चाईबासा कोषागार घोटाला: 45 लाख की अवैध निकासी में आरक्षी गिरफ्तार, जांच में और बड़े खुलासों के संकेत

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.