Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंथिक सिद्धांत से जोड़ने का माध्यम है फिल्म दस्तार फिल्म के चरणजीत सिंह अमन सम्मानित हुए
    Breaking News झारखंड धर्म

    पंथिक सिद्धांत से जोड़ने का माध्यम है फिल्म दस्तार फिल्म के चरणजीत सिंह अमन सम्मानित हुए

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पंथिक सिद्धांत से जोड़ने का माध्यम है फिल्म
    दस्तार फिल्म के चरणजीत सिंह अमन सम्मानित हुए
    जमशेदपुर। फिल्म एवं टीवी के माध्यम से नई पीढ़ी तक सिख धर्म के बुनियादी सिद्धांत पहुंचाए जा सकते हैं और उसकी जड़े मजबूत की जा सकती है। दस्तार फिल्म के निर्माता चरणजीत सिंह अमन के अनुसार 1982 से वे टेलीविजन के लिए डॉक्यूमेंट्री बनाते रहे हैं उन्होंने कई टीवी सीरियल भी बनाए हैं। इसी क्रम में जब वे पंजाब जाते थे तो यह उन्हें बहुत तकलीफ देता था। जहां सिख पंथ का बुनियाद रखा गया जहां की शान आन बान का प्रतीक दस्तार है। वहां से दस्तार धीरे-धीरे लोप हो रही है। हरियाणा पंजाब में बड़े बड़े गुरुद्वारे हैं बड़े बड़े धार्मिक स्कूल है बड़ी कमेटियां हैं जिनका बजट अरबों रुपए का है। किंतु वहां दस्तार कमजोर होती हुई दिख रही थी। इसके बाद ही उन्होंने फैसला लिया है कि वह गुरद्वारा की बजाय फिल्म निर्माण करेंगे और बच्चों को सिख पंथ के बुनियादी सिद्धांत के साथ जोड़ेंगे। इसी को ध्यान में रखकर उन्होंने दस्तार फिल्म बनाई है। दिसंबर में वह सिनेमाघरों में रिलीज होगी इस पर डेढ़ करोड़ लागत आई है। शैलेंद्र सिंह से वायदा हुआ था उसी के अनुरूप वह जमशेदपुर की संगत को यह फिल्म दिखाना चाहते हैं।
    इसके साथ ही उन्होंने अगले प्रोजेक्ट सचखंड एक्सप्रेस की चर्चा की। जिसके माध्यम से श्री दरबार साहिब एवं श्री हजूर साहिब की अहमियत भी दर्शाएंगे।
    शहर पहुंचने पर संस्था पैगाम ए अमन के अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान शैलेंद्र सिंह, सामाजिक संस्था सांझी आवाज के सरदार सतबीर सिंह सोनू सरदार इंदर सिंह इंदर सेंट्रल नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सरदार सतेंद्र सिंह रोमी, महिवाल ट्रैवल्स के निदेशक दलजीत सिंह, अभिनेता गुरशरण सिंह द्वारा उन्हें शॉल एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभोजपुरी परिषद एवं ब्राह्मण संघ ने मनाया सतुआन
    Next Article बारीडीह में सेवा को सम्मान पहचान

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.