Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली धर्म संसद में कोई भड़काऊ भाषण नहीं दिया गया, पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब
    Breaking News Headlines

    दिल्ली धर्म संसद में कोई भड़काऊ भाषण नहीं दिया गया, पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पिछले साल दिल्ली में आयोजित धर्म संसद के दौरान कथित हेट स्पीच मामले में बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को बताया कि दिल्ली धर्म संसद के दौरान कोई भड़काऊ भाषण नहीं दिया गया था. इतना ही नहीं, इस कथित हेट स्पीच मामले को दिल्ली पुलिस ने बंद कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि 19 दिसंबर 2021 को आयोजित दिल्ली धर्म संसद में कोई हेट स्पीच नहीं दी गई.

    दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा कि धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ उकसावे की बात कोई नहीं कही गई. पुलिस ने अपनी जांच के दौरान पाया कि धर्मों की बारीकियों पर चर्चा की गई थी मगर किसी भी समुदाय के खिलाफ कोई हेट स्पीच नहीं दी गई थी.
    साउथ ईस्ट दिल्ली की पुलिस उपायुक्त ईशा पांडे ने अपने हलफनामे में कहा कि दो व्यक्तियों, एसक्यूआर इलियास और फैसल अहमद ने कथित हेट स्पीच की शिकायत दर्ज कराई थी. इन दोनों ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि पिछले साल दिसंबर में गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन के पास बनारसीदास चांदीवाला सभागार में हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हेट स्पीच के जरिए लोगों की भावनाओं को भड़काया गया था. इससे इलाके में दहशत फैल गई.

    इस शिकायत के बाद जब पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की. पुलिस की ओर से धर्म संसद के वीडियो व अन्य सामग्रियों की गहन जांच में पाया गया कि किसी विशेष समुदाय के खिलाफ हेट स्पीच नहीं दी गई थी. इसलिए पुलिस ने सभी शिकायतों की जांच पूरी की और इन्हें निराधार पाया गया. इस वजह से और आगे की कार्यवाही को रोक दिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआंध्र की केमिकल फैक्ट्री में हादसा, बॉयलर फटने से 6 की मौत, 12 जख्मी
    Next Article पीएम नरेन्द्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ का किया उद्घाटन, खरीदा सबसे पहला टिकट

    Related Posts

    लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर

    September 26, 2026

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    September 26, 2026

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    सूखा खेतों में है, सवाल व्यवस्था की जड़ों में

    अंत्योदय : विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.