Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र के जंगल में ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र के जंगल में ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई: महाराष्ट्र के सह्याद्रि टाइगर रिजर्व में ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ से कथित तौर पर कुकृत्य करने के लिए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. महाराष्ट्र के एक वन अधिकारी के हवाले से बुधवार को यह जानकारी दी. वन अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि यह घटना रत्नागिरी जिले के गोठाणे गांव में हुई. सह्याद्री टाइगर रिजर्व के तहत आने वाले चंदोली राष्ट्रीय उद्यान में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले आरोपियों के खिलाफ 31 मार्च को प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद यह मामला प्रकाश में आया.

    वन अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इनकी पहचान संदीप तुकाराम पवार, मंगेश कामटेकर, अक्षय कामटेकर और रमेश घग के रूप में हुई है. वन अधिकारी ने कहा, ‘जांच के दौरान, फॉरेस्ट रेंजर्स ने पाया कि आरोपियों ने एक बंगाल मॉनिटर छिपकली के साथ कथित तौर पर कुकृत्य किया था. उनकी यह हरकत एक आरोपी के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड थी.’ एसटीआर के फील्ड डायरेक्टर नानासाहेब ने कहा, ‘चारों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.’
    सह्याद्री टाइगर रिजर्व में तैनात वन अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया, जिसमें उन्हें जंगल में घूमते देखा गया. घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि चारों आरोपी कोंकण से कोल्हापुर के चंदोली गांव में शिकार के लिए आए थे. हमने आरोपियों के पास से सभी संबंधित सबूत बरामद किए हैं. उन्हें शुरू में वन विभाग की हिरासत में दिया गया था, लेकिन अब वे सभी जमानत पर बाहर हैं.

    बंगाल मॉनिटर छिपकली वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक आरक्षित प्रजाति है. यदि आरोपी को दोषी ठहराया जाता है तो उन्हें 7 साल की कैद की सजा हो सकती है. ‘बंगाल मॉनिटर’, एक बड़े आकार की छिपकली होती है जोकि भारतीय उपमहाद्वीप के साथ ही दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में पायी जाती है. यह बड़ी छिपकली मुख्य रूप से जमीन पर रहती है और इसकी कुल लंबाई लगभग 61 से 175 सेमी (24 से 69 इंच) तक होती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबरेली में समाजवादी कार्यालय की कटी बिजली, पांच साल से नहीं भरा बिल
    Next Article करौली हिंसा: गहलोत सरकार ने कलेक्टर सहित 69 आईएएस अधिकारियों के किये तबादले

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    आसनबनी में जाताल पूजा संपन्न, अच्छी फसल की कामना

    ज्योति कुमारी बनी सप्लाई इंस्पेक्टर

    यूसिल तुरामडीह में रोजगार को लेकर बढ़ा विवाद, दलाली के विरोध में हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, अर्जुन मुंडा का फूंका पुतला

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.