Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » UP में एलपीजी टैंकर और पिकअप में भीषण टक्कर, गैस रिसाव से मची अफरा तफरी, हाईवे पर लगा लंबा जाम
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    UP में एलपीजी टैंकर और पिकअप में भीषण टक्कर, गैस रिसाव से मची अफरा तफरी, हाईवे पर लगा लंबा जाम

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025Updated:January 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कानपुर. सचेंडी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक एलपीजी टैंकर और पिकअप की टक्कर हो गई, जिससे टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रिसाव को बंद कर टैंकर को किनारे किया.

     

     

    जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे ओरिएंट रिसोर्ट के सामने कानपुर की ओर जा रही पिकअप (यूपी 75 सीटी 4329) अनियंत्रित होकर पहले बाईं ओर चल रहे एक अज्ञात वाहन से टकराई और फिर दाहिनी ओर चल रहे एलपीजी टैंकर (यूपी 78 सीटी 0995) से जा टकराई. टक्कर से टैंकर के तीन वाल्व क्षतिग्रस्त हो गए और गैस का रिसाव होने लगा. टैंकर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया.

     

    गैस रिसाव के कारण आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने वाहन छोड़कर भागने लगे. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर 2 किलोमीटर पहले ही यातायात रोक दिया. पनकी और फजलगंज से दमकल की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और 200 मीटर की दूरी से पाइप के सहारे पानी का छिड़काव शुरू कर दिया ताकि गैस को हवा में फैलने से रोका जा सके.

    बाद में कानपुर से सीयूजीएल और गेल के वरिष्ठ अधिकारियों और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाल्वों की मरम्मत की और गैस रिसाव को बंद किया. इस दौरान हाईवे के दोनों ओर लगभग 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को पैदल ही सफर तय करना पड़ा.

    क्रेन की मदद से 4 घंटे बाद टैंकर को सड़क से हटाकर किनारे किया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका. सचेंडी थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि गैस का रिसाव बंद कर दिया गया है और टैंकर को भी किनारे करवा दिया गया है. अब यातायात सामान्य रूप से चल रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रयागराज: शाही स्नान से पहले 20 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, डेली 2 करोड़ लोग पहुंचेंगे महाकुंभ
    Next Article छत्तीसगढ़ में गौतम अडानी करेंगे 75 हजार करोड़ का निवेश, सीएम साय से मुलाकात के बाद ऐलान

    Related Posts

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.