Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की
    पॉलिटेक्निक कॉलेजों में स्थापित संसाधनों का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करें

    राज्य में शिक्षा की बेहतरी के लिए विशेष विधानसभा सत्र आहूत करेगी राज्य सरकार

    पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग कॉलेज की नियुक्ति नियमावली जल्द बनाएं: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    उत्कृष्ट मानव संसाधन तैयार करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए राज्य में युवाओं को गुणवत्तायुक्त उच्च एवं तकनीकी शिक्षा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। क्वालिटी हायर एजुकेशन के लिए अधिकारी ऐसा पुख्ता मैकेनिज्म तैयार करें जिससे सभी मापदंडों का प्रभावी पालन सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्थापित पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित अन्य उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थानों का नियमित निरीक्षण करें। पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित अन्य राजकीय कॉलेजों में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के लिए रिक्त पदों पर भर्ती एवं पदोन्नति की कार्यवाही को गति दें। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जो भी कार्य किया जा रहा है, इन सभी कार्यों का स्टेप बाय स्टेप समय सीमा निर्धारित हो, तथा तय समय पर कार्यों को मूर्त रूप दें।

    विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर समस्याओं का निपटारा करेगी राज्य सरकार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा की बेहतरी के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर समस्याओं का समाधान राज्य सरकार करेगी। विश्वविद्यालय, स्कूली शिक्षा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा मेडिकल कॉलेज से संबंधित अड़चनों का निपटारा सरकार की प्राथमिकता है। विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने से पहले अधिकारी सभी जरूरी प्रक्रिया जैसे नियुक्ति रोस्टर, नियमावली/एक्ट इत्यादि की तैयारी कर लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्थापित पॉलिटेक्निक कॉलेजों के भवनों, इक्विपमेंट्स इत्यादि संसाधनों को दुरुस्त किया जाए। पॉलिटेक्निक कॉलेजों में जो भी मशीनें छात्र/छात्राओं के लिए स्थापित किए गए हैं उसका पूरा उपयोग सुनिश्चित की जाए। अधिकारी यह तय करें कि सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सीटें खाली न रहें। शत प्रतिशत सीटों पर नामांकन हो यह अनिवार्य करें। सभी कार्यों के निष्पादन हेतु समय सीमा निर्धारित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्नो इंडिया द्वारा संचालित दुमका कैंपस का भ्रमण हो एवं छात्रों के साथ जन अदालत किया जाए इसका नाम शिक्षा अदालत रखें। टेक्नो इंडिया के बीओजी की मीटिंग रांची में हो यह सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नए खोले जाने वाले विश्वविद्यालयों का संचालन एक निश्चित समय सीमा के अंतर्गत हो यह सुनिश्चित करें।

    बोकारो, गोड्डा एवं जामताड़ा जिला में भी महिला डिग्री महाविद्यालय का होगा निर्माण

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बोकारो गोड्डा एवं जामताड़ा जिला में महिला डिग्री महाविद्यालय के निर्माण किए जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीनों जिलों में महिला महाविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित करने हेतु संबंधित उपायुक्त के साथ विभागीय पदाधिकारी समन्वय बनाकर निर्माण कार्य को गति दें। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष जानकारी दी गई कि राज्य में कुल 21 महिला महाविद्यालय क्रियाशील हैं। बोकारो, गोड्डा एवं जामताड़ा जिला में महिला डिग्री महाविद्यालय के निर्माण होने से राज्य के 24 जिलों में महिला डिग्री कॉलेज अच्छादित हो जाएंगे। विभागीय स्तर पर राज्य के 12 विभिन्न जिलों गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, कोडरमा, चतरा, साहेबगंज, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, लातेहार एवं देवघर में कुल 13 महिला महाविद्यालय के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सभी जिलों में महिला महाविद्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में महिला डिग्री महाविद्यालयों का संचालन इसी सत्र से शुरू हो इस निमित्त प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला महाविद्यालयों में ट्यूशन फी इत्यादि के लिए सरकार द्वारा दिया जाने वाला अनुदान राशि भी बढ़ाया जाए।

    गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ इसी सत्र में दिए जाने का निर्देश

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का क्रियान्वयन इसी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ किया जाए। मुख्यमंत्री के समक्ष विभागीय अधिकारियों द्वारा यह जानकारी दी गई थी 15 मई 2022 तक इस योजना के संचालन हेतु नीति एवं दिशा निर्देशिका पर मंत्रिपरिषद अनुमोदन प्राप्त कर लिया जाएगा। सेवा प्रदाता बैंकों का निर्धारण कर एकरारनामा की कार्रवाई जून, 2022 तक पूरी कर ली जाएगी। योजना हेतु वेब पोर्टल दिनांक 15 जून 2022 तक तैयार कर लिया जाएगा। आगामी सप्ताह को विभागीय स्तर पर गठित समिति कोलकाता का भ्रमण करेगी तथा पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का विस्तृत अध्ययन करेगी। इस योजना के सुलभ क्रियान्वयन हेतु विभागीय स्तर से एक नोडल पदाधिकारी सहित एक पृथक कोषांग का गठन 31 मई 2022 तक कर लिया जाएगा।

    बैठक में दुमका एवं देवघर में निर्माणाधीन तारामंडल निर्माण कार्य एवं रांची तारामंडल के संचालन की की अद्यतन जानकारी, क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र रांची, निलंबर पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू के निर्माण कार्य, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के निर्माण कार्य इत्यादि अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

    बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव-सह-उच्च तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव श्री के.के.खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, निदेशक तकनीकी शिक्षा डॉ अरुण कुमार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव श्री अभय कुमार सिन्हा, उप निदेशक RUSA श्रीमती विभा पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleत्रिकूट पर्वत से लोगों को बचाने के लिए जवानों का आभार : भरत सिंह
    Next Article सरयू राय जी के आरोप हास्यास्पद , गलती उनकी नहीं सलाहकार बदलने की उन्हें है जरूरत:प्रभात ठाकुर

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.