Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा: खट्टर सरकार का कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, बढ़ाया महंगाई भत्ता
    Breaking News Headlines

    हरियाणा: खट्टर सरकार का कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, बढ़ाया महंगाई भत्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशरनों को बड़ा तोहफा दिया है. खट्टर सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. सरकार के इस फैसले का कर्मचारी संगठनों और कर्मचारी नेताओं ने स्वागत किया है. हरियाणा की खट्टर सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर महंगाई भत्ते में वृद्धि कर दी है. यह इजाफा 3 फ़ीसदी हुआ है इससे लगभग 5 लाख से ऊपर कर्मचारियों और अधिकारियों को फायदा मिलेगा.बता दे कि अब से पहले सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन और पेंशन ले रहे लोगों को 31 फीसदी के स्थान पर 34 फीसदी भत्ता दिया जाएगा. बढ़ी हुई राशि का लाभ 1 जनवरी 2022 से कर्मचारियों को मिलेगा. हरियाणा वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी किए हैं.
    वहीं बताया जा रहा है कि राज्य के दो लाख 85 हजार को इसका फायदा मिलेगा. इसके अलावा 2,62,000 पेंशनर्स को इस घोषणा के बाद फायदा होने जा रहा है. खास बात यह है कि पिछले 3 माह का एरियर भी अगले माह सरकारी कर्मचारियों के वेतन में शामिल हो जाएगा.

    सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन और पेंशन ले रहे लोगों को अब 31 प्रतिशत की बजाय 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा. बढ़े हुए महंगाई भत्‍ते का लाभ पहली जनवरी 2022 से मिलेगा. बता दें कि पिछले महीने ही छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सात प्रतिशत बढ़ाते हुए 196 प्रतिशत किया गया था. इसी तरह पांचवें वेतन आयोग के अनुसार पेंशन ले रहे पूर्व कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 56 प्रतिशत बढ़ोतरी कर इसे 312 प्रतिशत से बढ़ाकर 368 प्रतिशत किया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सोनल चौहान की भी एंट्री
    Next Article उबर ने दिया झटका, सफर होगा महंगा, किराए में 12 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.