Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सोनल चौहान की भी एंट्री
    Headlines सिनेमा

    मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सोनल चौहान की भी एंट्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होने वाली है. ओम राउत के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को काफी बड़े बजट के साथ बनाया जा रहा है. फिल्म की जब से घोषणा हुई है, तब से यह फिल्म किसी न किसी वजह से खबरों बनी हुई है. इसी फिल्म को लेकर एक और खबर सामने आई है. इस फिल्म में जन्नत ‘फेम’ सोनल चौहान की भी एंट्री होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोनल इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाएंगी.

    बता दें कि यह फिल्म रामायण पर आधारित हैं, जिसमें प्रभास भगवान राम की भूमिका निभाएंगे. सैफ अली खान रावण के अवतार में नजर आएंगे. कृति सेनन फिल्म में सीता का रोल प्ले करने वाली हैं. इन सभी के अलावा एक्टर सन्नी सिंह और वत्सल सेठ भी नजर आने वाले हैं. अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सोनल चौहान की भी एंट्री हो गई है.
    रिपोर्ट के अनुसार, ‘आदिपुरुष’ में एक नए कास्ट के रूप में शामिल होने की जानकारी खुद सोनल चौहान ने दी. रिपोर्ट में कहा गया है कि सोनल चौहान ने खुद फिल्म में अपनी एंट्री की पुष्टि की. फिल्म में वह क्या रोल प्ले करने वाली हैं इसके बारें में सोनल ने कोई जानकारी नहीं दी हैं लेकिन उन्होंने कहा है, “हां, मैं आदिपुरुष का हिस्सा हूं और मैं इसे लेकर उत्साहित हूं. मैंने अब तक जिस तरह का काम किया है, उससे यह बहुत अलग दुनिया है. मुझे यकीन है कि दर्शक आदिपुरुष जैसी महान रचना का आनंद लेंगे.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना के मामलों में लगातार कमी आने के बीच नए वेरिएंट एक्सई ने बढ़ाई चिंता, कई राज्यों में फिर बढ़ने लगे हैं मामले
    Next Article हरियाणा: खट्टर सरकार का कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, बढ़ाया महंगाई भत्ता

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.