Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाए जाने वाले पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बने इमरान खान
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाए जाने वाले पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बने इमरान खान

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। जिस चीज की आशंका थी, आखिरकार पाकिस्तान में वही हुआ। प्रधानमंत्री इमरान खान को अपनी कुर्सी गंवानी ही पड़ी। या यूं कहे कि पाकिस्तान में तख्ता पलट हो ही गया, लेकिन इस बार न तो प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया न ही उन्हें सेना ने बलपूर्वक सत्ता से बेदखल किया, बल्कि उन्हें अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाया गया। पाकिस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी प्रधानमंत्री और उसकी सरकार को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया गया। दरअसल, शनिवार को देर रात पाकिस्तान की इमरान खान सरकार के प्रति अविश्वास जाहिर करते हुए नेशनल असेंबली ने मतदान करके उसे हटा दिया। अविश्वास प्रस्ताव पर पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में शनिवार को आधी रात में मतदान हुआ, इसमें इमरान को हार का सामना करना पड़ा।अविश्वास प्रस्ताव का इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने विरोध किया। मतदान के  पीएम इमरान खान संसद के निचले सदन में मौजूद नहीं थे। बताया गया कि इमरान खान ने अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले ही प्रधानमंत्री आवास छोड़ दिया था।पल-पल बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच देर रात को शुरू हुए मतदान के नतीजे में संयुक्त विपक्ष को 342-सदस्यीय नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 174 सदस्यों का समर्थन मिला। यह संख्या प्रधानमंत्री को अपदस्थ करने के लिए जरूरी बहुमत 172 से अधिक रही। बता दें कि पाकिस्तान में किसी भी प्रधानमंत्री ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है। इसी कड़ी में इमरान खान को भी अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ना पड़ा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article एनसीपीसीआर 11 अप्रैल से 31मई तक मनाएगा परीक्षा पर्व- 4.0, छात्रों को तनावमुक्त रखने में होगा मददगार

    Related Posts

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    June 22, 2026

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    June 22, 2026

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.