Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्रकारिता के नाम पर पत्रकारों को बदनाम करने की मुहिम
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    पत्रकारिता के नाम पर पत्रकारों को बदनाम करने की मुहिम

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पत्रकारिता के नाम पर पत्रकारों को बदनाम करने की मुहिम जमशेदपुर में घूम रहे पत्रकार वेशधारी रंगदार

    जमशेदपुर, 7 अप्रैल : साकची कालीमाटी रोड स्थित होटल ग्रैंड के संचालक एवं वरीय अधिवक्ता संजय सिंह ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय आरक्षी अधीक्षक को एक आवेदन देकर तथाकथित पत्रकार वेशधारी रंगदारों के दोहन से राहत दिलाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की. एसएसपी को आज दिये गये आवेदन में श्री सिंह ने कहा है कि कल संध्या लगभग 5.30 बजे बिनोद सिंह और इंद्रजीत सिंह व अन्य ने नई दिल्ली स्थित एक प्रसिद्ध न्यूज पोर्टल के पत्रकार होने का दंभ भरते हुए होटल में अनाधिकृत रुप से प्रवेश किया और गेस्ट रजिस्टर व अन्य कागजातों को उठाकर देखते परखते हुए अतिथियों की गोपनीयता भंग की. इसके बाद इतने पर भी वे नहीं माने और वे होटल के कमरों में भी घुस गये मानो वे किसी कोर्ट का कोई सम्मन या सरकारी प्रतिष्ठान का आदेश लेकर जांच करने आये हो. होटल कर्मचारियों के अलावा मैंने जब उनका विरोध किया तो उन्होंने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी तथा होटल के बारे में कुप्रचार करने का भय दिखाकर रंगदारी के रुप में पैसे देने की बात उठाई. उनकी इस नाजायज हरकत से मैं और मेरी पत्नी सहित पूरे होटलकर्मी भयभीत हैं. श्री सिंह ने लिखा है कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि इन लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर इसतरह रंगदारी वसूलने का काम कई अन्य लोगों के साथ किया गया है जिसकी गहन जांच कराने पर सभी तथ्य सामने आएंगे.
    उल्लेखनीय है कि प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा भी ऐसे लोगों के शिकायत होने पर इन्हें क्लब से बाहर कर दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरदीप सिंह पप्पू साकची गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव संयोजक बने
    Next Article जमशेदपुर के ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता पर टेंडर प्रक्रिया में घोर अनियमितता का आरोप

    Related Posts

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    June 2, 2025

    एक देश एक चुनाव लागू होने से देश को विकसित राष्ट्र बन ने हेतु मिलेगी सुपरफास्ट गति : मालती अरोड़ा पानीपत

    June 2, 2025

    नीति खुली-राह फिर भी उलझी: ग्रीन एनर्जी की असली कसौटी

    June 2, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    एक देश एक चुनाव लागू होने से देश को विकसित राष्ट्र बन ने हेतु मिलेगी सुपरफास्ट गति : मालती अरोड़ा पानीपत

    नीति खुली-राह फिर भी उलझी: ग्रीन एनर्जी की असली कसौटी

    माता-पिता और संतान के संबंधों की संस्कृति को जीवंतता दें

    ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीतिक चुप्पी से पारदर्शिता पर सवाल

    आशुतोष राय ने शोक जताया

    एस. डी. एस. एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में सी.बी.एस.ई. का दो दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (टीओटी) कार्यशाला का समापन

    स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

    बकरीद की तैयारी जोरों पर: जमशेदपुर में बकरों का हाट लगा

    एनटीपीसी द्वारा FC शर्तो का उल्लंघन कर ट्रांसपोर्टेशन के मामले एनजीटी ने जारी किया नोटिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.