Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रूसी सैनिकों ने कीव में मचाई तबाही, 410 शव बरामद, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लगाया नरसंहार का आरोप
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    रूसी सैनिकों ने कीव में मचाई तबाही, 410 शव बरामद, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लगाया नरसंहार का आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कीव. यूक्रेन-रूस युद्ध 40 दिन बाद भी लगातार जारी है. यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सैनिक कब्जा नहीं कर पाए लेकिन शहर को छोड़ने से पहले तबाही मचा दी है. यूक्रेन के अभियोजक-जनरल ने दावा करते हुए कहा है कि कीव क्षेत्र से 410 शव बरामद हुए हैं. राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने रूसी सेना पर नरसंहार का आरोप लगाया है.

    राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने बुचा में सामूहिक कब्रें मिलने के बाद रूसी “युद्ध अपराधों” को समाप्त करने का आह्वान किया. वहीं संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भी बयान जारी करते हुए कहा ‘यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बुचा शहर में मृत नागरिकों की तस्वीरें देखकर उन्हें “गहरा सदमा” लगा. उन्होंने स्वतंत्र जांच की मांग की है. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा, हम बुचा और पूरे यूक्रेन में क्रेमलिन बलों द्वारा किए गए स्पष्ट अत्याचारों की कड़ी निंदा करते हैं. हम जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए उपलब्ध हर उपकरण, दस्तावेजीकरण खंगाल रहे हैं.
    यूक्रेन के अभियोजक-जनरल का कहना है कि 410 नागरिकों के शव व्यापक कीव के क्षेत्रों से बरामद किए गए हैं. जहां से रूसी सेना वापस ले ली गई थी. वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुचा में रूसी सेना द्वारा नागरिकों को मारे जाने से इनकार किया है.

    बता दें, इससे पहल जेलेंस्की ने शनिवार रात देश को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन जानता है कि रूस के पास यूक्रेन के पूर्व और दक्षिण में अधिक दबाव बनाने के लिए सुरक्षाबल हैं. उन्होंने कहा, ‘‘रूसी सैनिकों का लक्ष्य क्या है? वे डोनबास और यूक्रेन के दक्षिण पर कब्जा जमाना चाहते हैं. हमारा लक्ष्य क्या है? अपनी, अपनी आजादी, अपनी जमीन और अपने लोगों की रक्षा करना.’’ उन्होंने कहा कि अच्छी खासी संख्या में रूसी सैनिक मारियुपोल के आसपास तैनात है, जहां बचावकर्ता लगातार लड़ रहे हैं.
    जेलेंस्की ने कहा, ‘‘इस विरोध के कारण, इस साहस और हमारे अन्य शहरों की प्रतिरोधक्षमता के कारण यूक्रेन ने अमूल्य समय हासिल किया, जिससे हमें दुश्मन के हथकंडों को नाकाम करने और उसकी क्षमताओं को कमजोर करने का मौका मिल रहा है.’’ जेलेंस्की ने एक बार फिर पश्चिमी देशों से मिसाइल रोधी प्रणालियां और विमान जैसे अधिक आधुनिक हथियार देने की अपील की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCSK ने लगाई हार की हैट्रिक, पंजाब किंग्स ने धोनी की टीम को धो डाला
    Next Article गोरखनाथ मंदिर में पीएसी के दो जवानों पर धारदार हथियार से हमला कर घुसने की कोशिश नाकाम, हिरासत में हमलावर

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.