Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » CSK ने लगाई हार की हैट्रिक, पंजाब किंग्स ने धोनी की टीम को धो डाला
    Breaking News Headlines

    CSK ने लगाई हार की हैट्रिक, पंजाब किंग्स ने धोनी की टीम को धो डाला

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. चेन्नई सुपरकिंग्स के इतने खराब प्रदर्शन के बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा. लेकिन आईपीएल 2022 में रविवार को यह देखने को मिला. टीम ने हार की हैट्रिक लगाई. टी20 लीग के एक मैच में पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में डिफेंडिंग चैंपियन सीएसके की टीम 18 ओवर में 126 रन बनाकर आउट हो गई. इस तरह से पंजाब ने मुकाबला 54 रन से जीता. पंजाब की यह 3 मैच में दूसरी जीत है. इससे पहले सीएसके को केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी हार मिली थी. नए कप्तान रवींद्र जडेजा अब तक बुरी तरह फेल रहे हैं.लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत एक बार फिर खराब रही. दूसरे ही ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ एक रन बनाकर तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का शिकार बने. अगले ओवर में रॉबिन उथप्पा 10 गेंद पर 13 रन बनाकर वैभव अरोड़ा की गेंद पर आउट हुए. तेज गेंदबाज वैभव आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं. इसके बाद उतरे मोइन अली खाता तक नहीं खोल सके और वैभव का ही शिकार बने. टीम ने 22 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे.
    कप्तान रवींद्र जडेजा भी बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके. वे 3 गेंद पर शून्य रन बनाकर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का शिकार हुए. इसके बाद अंबाती रायुडू को ओडियन स्मिथ ने आउट किया. उन्होंने 13 रन बनाए. चेन्नई की आधी टीम 36 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई. इसके बाद टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और शिवम दुबे ने टीम को संभालने की कोशिश की.

    5 विकेट जल्दी गिरने के बाद धोनी और शिवम दुबे ने छठे विकेट के लिए 62 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की. लेकिन स्पिनर लिविंगस्टोन ने 2 गेंद पर शिवम और ब्रावो को आउट कर मैच ही खत्म कर दिया. शिवम ने 30 गेंद पर 57 रन बनाए. 5 चौका और 3 छक्का जड़ा. ब्रावो खाता तक नहीं खोल सके. प्रिटोरियस 8 रन बनाकर लेग स्पिनर राहुल चाहर की गेंद पर आउट हुए. टीम ने 8वां विकेट 107 रन के स्कोर पर खोया. इसके बाद धोनी 28 गेंद पर 23 रन बनाकर राहुल का दूसरा शिकार बने. उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया. जॉर्डन 5 रन बनाकर चाहर की गेंद पर आउट हुए. पंजाब ने 6 गेंदबाजों को आजमाया और सभी ने कम से कम एक विकेट लिया.

    इससे पहले मैच में चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. कप्तान मयंक अग्रवाल 4 रन बनाकर पहले ओवर में हुए. भानुका राजपक्षे भी सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. 14 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद लियाम लिविंगस्टोन और शिखर धवन ने टीम को संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की. धवन 24 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए.

    लिविंगस्टोन ने इस बीच 27 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया. वे 32 गेंद पर 60 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 5 चौका और 5 छक्का जड़ा. फिर जितेश शर्मा ने 17 गेंद पर 26 रन बनाकर टीम को स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया. हालांकि पंजाब के बल्लेबाज अंतिम 5 ओवर में सिर्फ 33 रन बना सके. इस कारण टीम 200 रन तक नहीं पहुंच सकी. चेन्नई की ओर से क्रिस जॉर्डन और प्रिटोरियस दोनों ने 2-2 विकेट झटके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज फिर महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में कितने बढ़े दाम
    Next Article रूसी सैनिकों ने कीव में मचाई तबाही, 410 शव बरामद, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लगाया नरसंहार का आरोप

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.