Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ममता दीदी ने पहले बंगाल को अपनी सत्ता के नशे में बर्बाद किया. अब वो बंगाल को और तबाह करने पर तुल गयी हैं :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति

    ममता दीदी ने पहले बंगाल को अपनी सत्ता के नशे में बर्बाद किया. अब वो बंगाल को और तबाह करने पर तुल गयी हैं :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 9, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बांकुड़ा : पश्‍चिम बंगाल के बांकुड़ा में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि यहां भाजपा की रैली न हो पाए इसके लिए टीएमसी सरकार ने पूरी शक्ति लगा दी थी. लेकिन जिस पर आपका आशीर्वाद हो, उसे आपके बीच आने से कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने कहा कि दीदी कितनी परेशान है, उसका अंदाज़ा उनकी भाषा से लगाया जा सकता है. वो अब मेरे लिए पत्थरों की बात करती हैं, थप्पड़ों की बात करती हैं. मुझे तो गालियों की आदत है लेकिन बौखलाहट में दीदी देश के संविधान का भी अपमान कर रही हैं.पश्‍चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ममता दीदी ने पहले बंगाल को अपनी सत्ता के नशे में बर्बाद किया. अब वो बंगाल को और तबाह करने पर तुल गयी हैं अपनी सत्ता जाने के डर से. उन्हें मां-माटी-मानुष की नहीं, सिर्फ और सिर्फ अपने हितों, अपनी कुर्सी, अपने रिश्तेदारों, अपने भतीजे, और अपने टोलाबाजों की परवाह है. उन्होंने कहा कि दीदी अपने देश के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री मानने के लिए तैयार नहीं हैं. लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को, प्रधानमंत्री मानने में उन्हें गौरव का अनुभव होता है.रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब पश्चिम बंगाल में समुद्री तूफान आया, तो मैंने दीदी को दो-दो बार फोन किया, लेकिन उनका अहंकार इतना है कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री से बात करना उचित नहीं समझा. यहां तक की भारत सरकार यहां के अफसरों के साथ बैठक करके राज्य की मदद करना चाहती थी लेकिन दीदी ने उस मीटिंग को भी करने से भी इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि आज स्थिति ये है कि यहां की मुख्यमंत्री तो दीदी हैं, लेकिन वो पीछे रहकर कैसे कैसों की दादागिरी और हुकूमत चलवा रही है. नाम का शासन तो टीएमसी रखा है लेकिन कारोबार दीदी के ‘जगाई-मथाई’ चला रहे हैं.पीएम मोदी ने कहा कि दीदी को उन काली भक्तों, सरस्वती भक्तों, दुर्गा भक्तों और राम भक्तों के गुस्से की चिंता करनी चाहिए, जिनको पूजा भी डर-डर कर करनी पड़ती है. दीदी के दिल में घुसपैठियों के लिए और विदेशी कलाकारों के लिए ममता है. लेकिन हमारे आदिवासी युवा, हमारे सपूत जो राष्ट्र रक्षा में अपनी भूमिका निभा रहे हैं, उनके लिए कोई ममता नहीं है. उन्होंने कहा कि जब हमारे वीर सपूतों ने पाकिस्तान के आतंकियों को घर में घुसकर मारा, तो दीदी ने आतंकियों की लाशें दिखाने की मांग की. जब पूरा देश सर्जिकल स्ट्राइक डे मना रहा था, तो पश्चिम बंगाल की सरकार ने ऐसा करने से इनकार कर दिया.प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके इस सेवक ने गरीबों को हर वर्ष 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है. आयुष्मान भारत योजना से आपका इलाज भी मुफ्त में हो सकता था, लेकिन स्पीड ब्रेकर दीदी ने इस पर भी रोक लगा दी. ऐसी असंवेदनशील मानसिकता को उखाड़ फेंकना जरूरी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओडिशा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित पांच माओवादी ढेर
    Next Article श्रीलंका को फिर दहलाने की साजिश, ISIS के 7 आत्मघाती हमलावर गिरफ्तार

    Related Posts

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    August 25, 2026

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    निखार सबलोक हत्याकांड के बाद आसनबनी में पसरा सन्नाटा, जाताल बाबा स्थल विवाद की जांच तेज

    श्रेष्ठ एनजीओ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. दिग्विजय भारत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.