Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 1200 उपभोक्ता जुस्को की पेयजल कनेक्शन से वंचित, बीजेपी नेता अंकित आनंद ने दायर किया जनहित याचिका
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    1200 उपभोक्ता जुस्को की पेयजल कनेक्शन से वंचित, बीजेपी नेता अंकित आनंद ने दायर किया जनहित याचिका

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विश्व जल दिवस : 1200 उपभोक्ता जुस्को की पेयजल कनेक्शन से वंचित, बीजेपी नेता अंकित आनंद ने दायर किया जनहित याचिका

    ● उपभोक्ताओं को पेयजल कनेक्शन दिलाने तक जारी रहेगा संघर्ष : अंकित
    ● जीवन के अधिकार का अभिन्न अंग है पेयजल, वितरक जुस्को का यह कर्तव्य है कि आवेदकों को पेयजल कनेक्शन सुनिश्चित करे : अंकित

    भीषण गर्मी की दस्तक के साथ ही घोड़ाबंधा जलापूर्ति योजना के तहत नये उपभोक्ताओं को जुस्को के पेयजल कनेक्शन दिलाने का मुद्दा भी गर्माने लगा है। पेयजल कनेक्शन नहीं मिलने से क्षेत्र के क्रमशः घोड़ाबंधा पश्चिम, पूर्वी एवं उत्तरी पंचायतों के 1200 से अधिक उपभोक्ता परेशान हैं। गर्मी से उतपन्न जलसंकट और त्राहिमाम स्थिति से अवगत कराते हुए पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने विगत दिनों जुस्को प्रबंधन को कई स्तरों पर पत्र लिखते हुए उचित समाधान का आग्रह किया था। वहीं इस बाबत जिला उपायुक्त से भी हस्तक्षेप का निवेदन किया था। बावजूद इसके जुस्को प्रबंधन ने कोई कवायद शुरू नहीं किया। मालूम हो कि घोड़ाबंधा जलापूर्ति योजना का संचालन झारखंड सरकार ने इकरारनामे के तहत तत्कालीन जुस्को को सुपुर्द किया था। लेकिन वर्ष 2017 से ही टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) नये उपभोक्ताओं को कनेक्शन नहीं दे रही है। जुस्को प्रबंधन की उक्त अघोषित रोक को असंवैधानिक बताते हुए भाजपा नेता अंकित आनंद ने मामले को जिला उपायुक्त एवं पीएचईडी विभाग के भी संज्ञान में लाया था। इसके बावजूद समाधान नहीं होता देख अंकित आनंद ने न्यायालय का रुख किया है। मंगलवार को विश्व जल दिवस के मौके पर अधिवक्ता राजन प्रसाद के माध्यम से जमशेदपुर न्यायालय स्थित लोक उपयोगी सेवाओं की स्थाई लोक अदालत में जनहित याचिका दायर किया है। लोक अदालत में वाद दर्ज होने पर याचिकाकर्ता भाजपा नेता की ओर से अधिवक्ता राजन प्रसाद पक्ष रखेंगे। दायर याचिका में अंकित आनंद द्वारा जुस्को प्रबंधन एवं उपायुक्त के माध्यम से झारखंड सरकार को प्रतिवादी बनाया गया है। वहीं 4 मार्च 2022 को जुस्को के सीनियर जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा को प्रेषित पत्र को याचिका का आधार बनाया गया है और उसी पत्र के माँगों को न्यायालय के समक्ष रखी गई है। मालूम हो कि खड़ंगाझार, राधिकानगर, घोड़ाबंधा, ज्योतिनगर, दालखम बस्ती, बारीनगर, धुआँ कॉलोनी, धुमा बस्ती, बीएस बस्ती एवं अन्य सटे इलाकों में नये घरों के निर्माण और बस्तियों का विस्तार हुआ है। किंतु आवेदन के बावजूद लगभग 1200 नये उपभोक्ताओं को टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) द्वारा वर्ष 2017 से ही पेयजल कनेक्शन से वंचित रखा गया है। इस अमानवीय रवैये के ख़िलाफ़ न्याय की मांग करते हुए भाजपा नेता अंकित आनंद ने व्यापक जनहित में परिवाद दायर किया है। न्यायालय द्वारा संज्ञान लिये जाते ही मामले में सुनवाई शुरू होगी। बीजेपी नेता अंकित आनंद ने कहा की स्वच्छ पेयजल जीवन के अधिकार का अभिन्न अंग है। वहीं सरकार के संग समझौते के तहत वितरक जुस्को का यह परम कर्तव्य है कि आवेदनों पर प्राथमिकता पूर्वक संज्ञान लेकर आवेदकों को पेयजल कनेक्शन सुनिश्चित करें। कहा कि कोई व्यक्ति या संस्थान संविधान से ऊपर नहीं हो सकते। हर हाल में जुस्को को 1200 लंबित आवेदनों का निस्तारण करना होगा। न्याय मिलने तक व्यापक जनहित में संघर्ष जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवाओं द्वारा वृक्षारोपण का किया गया आयोजन
    Next Article विश्व जल दिवस के अवसर पर आज एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में जल गुणवत्ता विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन।

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय ================= प्रेस रिलीज *”जिला सेवादल कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत गुड़ाबांदा प्रखण्ड सेवादल कांग्रेस का संगठक नियुक्त किया है‐ राजा सिंह राजपूत* गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखण्ड सेवादल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिला कार्यकारीअध्यक्ष शिवनाथ मांडी के अध्यक्षता में भालकी स्वर्णरेखा नदी पुलिया चौक के समीप में आयोजित की गई। बैठक में गुड़ाबांदा प्रखण्ड सेवादल कांग्रेस कमिटी के संगठक/अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से रवि माहाली के नाम का प्रस्ताव शिवनाथ मांडी जिला कार्यकारीअध्यक्ष ने रखा। जिस पर पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस के मुख्य संगठक/चेयरमैन श्री राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत ने गुड़ाबांदा प्रखण्ड सेवादल कांग्रेस के संगठक/अध्यक्ष पद पर रवि माहाली के नाम की स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष (संगठन) संजय सिंह आजाद, लक्की शर्मा, अमर मांझी सहित काफी संख्या कांग्रेस जन शामिल हुए। भवदीय संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष

    June 8, 2026

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.