Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में टीकाकरण कवरेज 181.04 करोड़ के पहुंचा पार, स्वस्थ होने की दर पहुंची 98.73 प्रतिशत
    Headlines राष्ट्रीय

    देश में टीकाकरण कवरेज 181.04 करोड़ के पहुंचा पार, स्वस्थ होने की दर पहुंची 98.73 प्रतिशत

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMarch 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। देश के अंदर लगातार टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार  शनिवार तक टीकाकरण कवरेज 181.04 करोड़ (1,81,04,96,924) से अधिक हो गया है। इस उपलब्धि को 2,13,51,545 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। मंत्रालय के अनुसार 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू हुआ था। अब तक 11 लाख (11,68,106) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। वहीं, 1,04,02,965 स्वास्थ्य कर्मियों को
    पहली खुराक,  99,89,459 कर्मियों को दूसरी खुराक और 43,50,998 लोगों को प्रीकॉशन खुराक लगाई गई है।
    अग्रिम पंक्ति के 1,84,12,044 कर्मियों को पहली खुराक, 1,74,86,783 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 66,45,704 लोगों को प्रीकॉशन खुराक दी चुकी है। 12-18 वर्ष आयु वर्ग के 11,68,106 लोगों को पहली खुराक, 5,61,66,904 को दूसरी खुराक दी चुकी है। 15-18 वर्ष आयु वर्ग के 3,53,41,348 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 18-44 वर्ष आयु वर्ग 55,37,11,932 लोगों को पहली खुराक व 45,89,25,575 लोगों को दूसरी खुराक दी चुकी है। 45-59 वर्ष आयु वर्ग 20,25,96,597 लोगों को पहली खुराक, 18,36,27,889 को दूसरी खुराक 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 12,66,33,512 लोगों को पहली खुराक, 11,43,73,173 लोगों को दूसरी खुराक व 1,06,63,935 लोगों को प्रीकॉशन खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय के अनुसार लगातार सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। अब सक्रिय मामलों की संख्या 27,802 रह गई है। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.06 प्रतिशत हैं। लिहाजा, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.73 प्रतिशत1जा है। पिछले 24 घंटों में 3,383 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,61,926 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,075 नए मामले सामने आएं। वहीं, पिछले 24 घंटों में कुल 3,70,514 लोगों की जांच की गई। मंत्रालय के अनुसार भारत ने अब तक कुल 78.22 करोड़ (78,22,28,685) जांचें की जा चुकी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलीलहौल में बाइक की ठोकर लगने से एक व्यक्ति की मौत एक घायल
    Next Article हरियाणा के सत्यवान ‘सौरभ’ एवं प्रियंका ‘सौरभ’ को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.