Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य मंत्री ने कीनन स्टेडियम से जिले में 12-14 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन कार्यक्रम का किया विधिवत शुभारंभ
    Breaking News झारखंड

    स्वास्थ्य मंत्री ने कीनन स्टेडियम से जिले में 12-14 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन कार्यक्रम का किया विधिवत शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *▪️माननीय स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड ने कीनन स्टेडियम से जिले में 12-14 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन कार्यक्रम का किया विधिवत शुभारंभ, कहा- उम्मीद है वैक्सीनेशन में एकबार फिर राज्य में यह जिला प्रथम स्थान पर रहेगा*

    *▪️सभी अभिभावकों से अपील है कि अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र, विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आदि में जाकर अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य करायें… श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त*

    *▪️जिले का लक्ष्य 1,10,843 है, शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति में जिलेवासियों से सहयोग अपेक्षित… श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त*

    *▪️कार्यक्रम में वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग-सह-एसडीएम धालभूम, वैक्सीनेशन कोषांग के नोडल-सह-डीएसओ, सिविल सर्जन, डीआरसीएचओ तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे*
    ———————————

    जमशेदपुर स्थित कीनन स्टेडियम से 12-14 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन कार्यक्रम का जिले में विधिवत शुभारंभ आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड श्री बन्ना गुप्ता द्वारा किया गया। इस मौके पर 5 बच्चों को सांकेतिक रूप से टीका लगाते हुए इस वृहद टीकाकरण अभियान का आगाज हुआ। माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उम्मीद है पूर्व के अपने टीकाकरण इतिहास को दोहराते हुए यह जिला 12-14 आयु वर्ग के टीकाकरण में भी पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त करेगा। उन्होने जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि निश्चित ही यह जिला स्वास्थ्य, नागरिक सुविधा तथा विकास कार्यों के अन्य आयामों में नित नये ऊंचाई को प्राप्त करेगा। माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य भर में 12-14 आयु वर्ग में 15 लाख 94 हजार बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य है, तथा इसके सफल संचालन में राज्य के प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक से सहयोग की अपेक्षा है।

    *जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव* ने अपने संबोधन में कहा कि 12-14 आयु वर्ग में 1 लाख 10 हजार 843 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य जिले के लिए निर्धारित है । उन्होने समस्त जिलेवासियों तथा अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र, विद्यालय, पीएचसी, सीएचसी में अपने बच्चों को ले जाकर उनका टीकाकरण कराते हुए इस अभियान को सफल बनायें। उन्होने कहा कि उम्मीद है पूर्व की भांति एक बार फिर जिलेवासियों, जागरूक जन प्रतिनिधि, ग्राउंड लेवल वर्कर, आंगनबाड़ी सहायिका/सेविका, एसएचजी की महिलायें आदि का सहयोग प्राप्त होगा जिससे एक बार फिर यह जिला 12-14 आयु वर्ग के टीकाकरण में भी अव्वल रहेगा।

    इस अवसर पर वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग-सह-एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा, वैक्सीनेशन कोषांग के नोडल-सह-डीएसओ श्री राजीव रंजन, सिविल सर्जन डॉ. ए.के लाल, डीआरसीएचओ डॉ. जुझार माझी तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाइंस में सत्यम व विनायक बना कॉलेज टॉपर
    Next Article प्रभु बालकृष्ण ने ब्रज में जन्म लेकर अपने बाल लीलाओ से भक्तों को सुख प्रदान किया

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.