Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षात्मक एवं जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक
    Breaking News Business Headlines झारखंड

    उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षात्मक एवं जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक

    News DeskBy News DeskMarch 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षात्मक एवं जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक

    ▪️खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण की स्थिति पर जताई नाराजगी, कहा- पदाधिकारी अपनी जवाबदेही समझते हुए जिम्मेदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करें

    ▪️फरवरी माह के खाद्यान्न का वितरण होली से पहले हर हाल में करें तथा प्रत्येक महीने का खाद्यान्न वितरण ससमय करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी… श्रीमती विजया जाधव, उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी

    ▪️बी.एस.ओ एवं एम.ओ प्रत्येक महीने कम से कम दो बार मुख्यमंत्री दाल-भात योजना केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे… श्रीमती विजया जाधव, उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी

    *▪️उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी ने ग्रीन राशन कार्ड के लाभुकों द्वारा कम खाद्यान्न उठाव जताई चिंता, कहा- सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के माध्यम से लाभुकों तक सूचना पहुंचाना सुनिश्चित करें*
    —————————-

    उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्रीमती विजया जाधव द्वारा आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण की स्थिति पर सख्त नाराजगी जाहिर की गई। उन्होने कहा कि गरीबों का अनाज आपके हाथ में है, सभी जिम्मेदार पदाधिकारी अपनी जवाबदेही को समझते हुए जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जिला उपायुक्त द्वारा खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण की स्थिति पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए सहायक गोदाम प्रबंधक, पोटका, डुमरिया एवं मुसाबनी से खाद्यान्न की प्राप्ति एवं वितरण के संबंध में पृच्छा की गई, जिसपर संतोषजनक जवाब नहीं दिये जाने पर सभी सहायक गोदाम प्रबंधकों को माह फरवरी एवं मार्च का खाद्यान्न की प्राप्ति एवं वितरण से संबंधित प्रतिवेदन तत्काल उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। माह फरवरी, 2022 में NFSA एवं PMGKAY योजना का खाद्यान्न वितरण की स्थिति पर भी उन्होने अप्रसन्नता जाहिर किया । सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि वे माह फरवरी, 2022 के विरूद्ध खाद्यान्न का वितरण दिनांक 17.03.2022 के पूर्व शत-प्रतिशत करा लें एवं मार्च, 2022 का उठाव के अनुपात में वितरण भी पूर्ण करें।

    उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी द्वारा ग्रीन राशन कार्ड के लाभुकों द्वारा कम खाद्यान्न उठाव के संबंध में निदेश दिया गया कि सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के माध्यम से लाभुकों को खाद्यान्न उठाव हेतु सूचना पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही मुख्यमंत्री दाल-भात योजना को लेकर सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारियों को माह फरवरी, 2022 में दाल-भात केन्द्रों का किये गये औचक निरीक्षक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। यह भी निदेश दिया गया कि सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारी प्रतिमाह कम से कम दो बार अवश्य दाल-भात केन्द्रों की जांच करेंगे। जांच के क्रम में केन्दों की साफ-सफाई, मूल्य निर्धारण का बोर्ड तथा ग्राहकों से भी भोजन की गुणवत्ता का फीडबैक लेने का निदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त CMSUPPORTS योजनान्तर्गत पेट्रोल सब्सिडी, पी.वी.टी.जी डाकिया योजना, सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना एवं पी.जी.एम.एस के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप प्रसाद, निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी-सह-जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम श्री राजीव रंजन, अनुभाजन क्षेत्र के पणन पदाधिकारी समाहरणालय से, तथा प्रखण्ड के अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंघिया थाने पर आज दूसरे दिन भी शांति समिति की बैठक की गई
    Next Article विगत दिनों में जहरीली शराब से नहीं हुई है किसी की मौत।। डीएम

    Related Posts

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    June 8, 2026

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    June 8, 2026

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.