Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में आहूत की गई।
    Uncategorized

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में आहूत की गई।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 10, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट

     

    समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आईसीडीएस/वन स्टॉप सेंटर/महिला विकास निगम से संबंधित विभागीय कार्यों की समीक्षा/ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के जिला टास्क फोर्स की बैठक एवं पोषण अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में आहूत की गई।

    बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नांकित निर्देश दिए गए:
    बेटी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के संबंध में वित्तीय वर्ष 2021 हेतु पूर्व से कार्य योजना अनुमोदित है तथा लोक में विभिन्न कार्यक्रमों के संदर्भ में निम्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया:

    1. सिविल सर्जन की अध्यक्षता में PCPNDT (pre-conception & Pre-Natal diagnostics techniques) Act 1994 के संबंध में सभी डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालकों का संवेदीकरण कार्यक्रम।

    2. आईईसी निर्माण जिला/अनुमंडल/प्रखंड मुख्यालय में होर्डिंग सभी प्रखंडों/परियोजनाओं हेतु फ्लेक्स/बैनर/पंपलेट का प्रिंटिंग।

    3. विभिन्न स्तरों पर सेमिनार का आयोजन।

    4. सभी विद्यालयों में चेतना सत्र के दौरान शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एवं बाल विकास परियोजना/आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन।

    5. जागरूकता रैली एवं दीवार लेखन/रंगोली जागरूकता।

    6. नवाचार:
    १. जिला आपूर्ति पदाधिकारी के सहयोग से सभी गैस एजेंसी के स्टीकर उपलब्ध कराना जिसे गैस सिलेंडर पर चिपका कर वेंडर को वितरण हेतु उपलब्ध कराया जाने का निर्देश दिया गया।
    २. प्रत्येक माह की 24 तारीख को बालिका दिवस के आयोजन करने हेतु विमर्श किया गया।
    ३. रोगी कल्याण समिति का पुर्जा पर पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के संदर्भ में दंड प्रावधान का उल्लेख किया जाने का निर्देश दिया गया।
    ४. जिला स्तर से प्रकाशित सभी विज्ञापनों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधित विभिन्न स्लोगन कैप्शन के रूप में दिया जाने का निर्देश दिया गया।
    पोषण अभियान अंतर्गत आयोजित जिला समन्वय समिति/पोषण समिति की बैठक हेतु एजेंडा निम्नलिखित है:

    1. NHFS -5 के अनुसार न्यूट्रीशनल इंडिकेटर्स के ऊपर चर्चा स्टेट वर्सेस डिस्टिक स्टेटस को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

    2. वृद्धि निगरानी तथा गृह भ्रमण का मासिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु विमर्श किया गया।

    3. वृद्धि निगरानी के ऊपर गत DCAP बैठक के अनुपात में वर्तमान की स्थिति के ऊपर चर्चा एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए।

    4. सेविका द्वारा किया जा रहा गृह भ्रमण के संबंध में चर्चा/विश्लेषण से संबंधित विमर्श किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

    5. पोषण वाटिका के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

    6. जिला स्तरीय वार्षिक अभिसरण कार्य योजना का निर्माण block cap एवं विभिन्न विभागों से विहीत्त प्रपत्र में कार्य योजना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

    7. प्रखंड स्तर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण करने एवं सारी गतिविधियों यथा अपनी एवं राज्य की निर्देशिका भी हिंदी में डालने का निर्देश जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को दिया गया।

    8. अपने विभाग के सभी बैठक में डीपीएम जीविका, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित एजेंसियां जिससे कार्य लिया जाना है, को बुलाने का निर्देश जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को दिया गया।

    9. फोर्टीफाइड राइस की गुणवत्ता के बारे में घर घर जाकर माताओं को बताने एवं प्रोत्साहित करने हेतु सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देशित किया गया, साथ ही बच्चों के खाने में इसकी उपयोगिता एवं पोषण से संबंधित मार्गदर्शन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आपूर्ति पदाधिकारी को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर फोर्टीफाइड राइस ही उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

    10. जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि यदि किसी व्यक्ति के द्वारा सूचना दी जाय की बाल विवाह किया गया है, या किया जा रहा है, तो वह इसकी सूचना पत्र, ईमेल या दूरभाष या किसी अन्य मध्यम से अनुमंडल अधिकारी को दे सकेगा।

    11. दहेज प्रथा के उन्मूलन हेतु कार्यान्वित राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत गठित किए जाने वाले टास्क फोर्स की संरचना एवं कार्य से संबंधित विवरणी निम्नलिखित है:
    जिला स्तर पर: जिला कल्याण पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिसमें सदर अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला विकास निगम, परियोजना प्रबंधक महिला हेल्पलाइन तथा एक बुद्धिजीवी/ समाजसेवी शामिल होंगे।

    बैठक मे उप विकास आयुक्त, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, सिविल सर्जन, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व प्रशाखा, अनुमंडल पदाधिकारी रोसरा एवं समस्तीपुर सदर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनप्रतिनिधि के प्रयास से सहमति के आधार पर सड़क अतिक्रमण मुक्त कर बनाने में मिला सहयोग ।
    Next Article चार राज्यों में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जशन

    Related Posts

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    गोरखा मुद्दे का 6 महीने में होगा समाधान: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    जमशेदपुर के सिदगोड़ा में सड़क हादसा, दो लोग घायल

    April 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.