Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एग्जिट पोल में बीजेपी के बहुमत से जीतने के अनुमान से सियासी माहौल गरम, सपा ने किया ईवीएम चोरी का दावा, बीजेपी ने किया पलटवार
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    एग्जिट पोल में बीजेपी के बहुमत से जीतने के अनुमान से सियासी माहौल गरम, सपा ने किया ईवीएम चोरी का दावा, बीजेपी ने किया पलटवार

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMarch 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एग्जिट पोल में बीजेपी के बहुमत से जीतने की बात सामने आने से यूपी का सियासी माहौल एक बार फिर गरमा गया है। समाजवादी पार्टी में इसकी खीज साफतौर पर दिखी जा रही है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर मतगणना में धांधली करने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि वाराणसी में ईवीएम पकड़ी गई है, जो नतीजों से पहले चोरी की साजिश है। बकायदा, अखिलेश ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर इस तरह का दावा किया। अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम के सबसे बड़े अधिकारी, प्रमुख सचिव का जगह-जगह फोन जा रहा है कि जहां बीजेपी हारे वहां वहां काउंटिग स्लो (वोटों की गिनती धीरे) कीजिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बनारस में ईवीएम ले जाई जा रही थी। एक ट्रक पकड़ा गया, दो ट्रक लेकर भाग गए। उधर, अखिलेश के इस तरह के दावे के बाद बीजेपी की तरफ से भी बयान आया है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अखिलेश के आरोप तथ्यहीन हैं। वह ऐसी बयानबाजी इसीलिए कर रहे हैं, क्योंकि वह हताश हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव का बयान माहौल को खराब करने की कोशिश है। किसी अधिकारी और आयोग पर आरोप लगाना शोभा नहीं देता है। परिवारवाद की राजनीति करने वाले अखिलेश यादव भाजपा लोकतंत्र की रक्षक है, परिवारवाद से बचाने की रक्षक है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश ने यह बयान अपनी बौखलाहट और घबराहट में दिया है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक का भी बयान सामने आया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वोटिंग के दौरान ही अखिलेश यादव ये समझ गए थे कि लोग सपा को लेकर गंभीर नहीं हैं। उनकी पहली लिस्ट में जेल-बेल वाले ज्यादा लोग थे। उन्होंने कहा, 10 मार्च को अखिलेश जी कहेंगे ईवीएम बेवफा है, उन्होंने इसका इंतज़ार भी नहीं किया। उन्होंने ये बात 8 मार्च को ही कह दी।
    कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी पर कोई बयान नहीं देना चाहता, उनकी ओर से ऐसे बयान आते रहते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। 10 मार्च को बीजेपी सत्ता पर काबिज़ होने जा रही है, 300 सीटें पार करेंगे। उन्होंने कहा, यूपी की जनता ने समाजवादी पार्टी के उपद्रव को देखा है, इसीलिए उसे नकारा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article किम कार्दशियन ने ब्लैक बिकिनी टॉप के साथ तोलिया लपेट किया मदहोश

    Related Posts

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    June 22, 2026

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    June 22, 2026

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.