Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Airtel ने Axis Bank के साथ लॉन्च किया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, मिलेंगे ढेरों फायदे
    Breaking News Business Headlines

    Airtel ने Axis Bank के साथ लॉन्च किया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, मिलेंगे ढेरों फायदे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक ने वित्तीय सेवाओं की पेशकश के लिए गठजोड़ का ऐलान किया. दूरसंचार सेवा कंपनी एयरटेल ने एक्सिस बैंक के साथ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया. इस साझेदारी के तहत एयरटेल के ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड लोन दिए जाने के अलावा बाय नाउ पे लेटर की पेशकश भी की जाएगी. एक बयान के मुताबिक, इस साझेदारी से एक्सिस बैंक को टियर-2 एवं टियर-3 बाजारों में अपना विस्तार करने में मदद मिलेगी. एयरटेल के 34 करोड़ ग्राहकों के लिए एक्सिस बैंक से क्रेडिट और विभिन्न डिजिटल ऑफर तक पहुंच को व्यापक बनाने में मदद मिलेगी. भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत एवं दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल ने कहा कि एयरटेल अपने ग्राहकों को विश्व-स्तरीय डिजिटल सेवाएं देने की अपनी पहल के तहत वित्तीय सेवा पोर्टफोलियो बनाने में जुटी है.

    एयरटेल एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड एयरटेल ग्राहकों को कैशबैक, विशेष छूट, डिजिटल वाउचर और मानार्थ सेवाओं जैसे कई लाभ प्रदान करेगा. क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को एयरटेल मोबाइल/डीटीएच रिचार्ज पर 25 फीसदी कैशबैक, एयरटेल ब्लैक और एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर भुगतान, एयरटेल धन्यवाद ऐप के माध्यम से बिजली/गैस/पानी बिल भुगतान पर 10 फीसदी कैशबैक, 10 फीसदी कैशबैक पसंदीदा मर्चेंज जैसे BigBasket, Swiggy, Zomato पर खर्च करने पर मिलेंगे. अन्य सभी खर्चों पर 1 फीसदी कैशबैक और कार्ड एक्टिवेशन पर 500 रुपये का अमेजॉन ई-वाउचर जारी होने के 30 दिनों के भीतर मिलेगा.

    यह क्रेडिट कार्ड एयरटेल थैंक्स ऐप पर डिजिटल रूप से पात्र एयरटेल ग्राहकों के लिए विशेष रूप से उपलब्ध होगा. इसके अतिरिक्त, एक्सिस बैंक डिजिटल क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एयरटेल की डिजिटल सेवाओं जैसे सी-पास प्लेटफॉर्म- एयरटेल आईक्यू के वॉयस, मैसेजिंग, वीडियो, स्ट्रीमिंग, कॉल मास्किंग और वर्चुअल कॉन्टैक्ट सेंटर सॉल्यूशंस का विस्तार करेगा. एक्सिस बैंक एयरटेल की विभिन्न साइबर सिक्योरिटी सर्विसेज का भी उपयोग करेगा. आगे बढ़ते हुए कंपनियां क्लाउड और डेटा सेंटर सेवाओं में सहयोग करने की संभावनाएं तलाशेंगी.

    टेलिकॉम कंपनी ने SEA-ME-WE-6 नाम के समुद्र के नीचे केबल के कंसोर्टियम को ज्वॉइन किया है. कंपनी ने कहा कि इसके जरिए कंपनी का मकसद अपने हाई-स्पीड ग्लोबल नेटवर्क की क्षमता को बढ़ाना है, जिससे वह भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था में मदद कर सके. एयरटेल SEA-ME-WE-6 में बड़े निवेशक के तौर पर भाग ले रही है और केबल सिस्टम में कुल निवेश के 20 फीसदी की एंकरिंग करेगी, जो 2025 में लाइव जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदोनों पक्षों से अनुरोध के बावजूद सूमी में फंसे भारतीयों के लिए नहीं बन पाया सुरक्षित गलियारा: UNSC में बोला भारत
    Next Article चुनाव खत्‍म होते ही बढ़े सीएनजी के रेट, दिल्ली-एनसीआर में बड़ा इजाफा, इन शहरों में भी बढ़ी कीमत

    Related Posts

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.