Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की आधी सीटों पर लगेगी सरकारी कॉलेज जितनी फीस, केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय
    Breaking News Headlines

    प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की आधी सीटों पर लगेगी सरकारी कॉलेज जितनी फीस, केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सोमवार को केद्र सरकार ने मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है. अब प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की 50 प्रतिशत सीटों पर सरकारी कॉलेज के बराबर ही फीस लगेगी. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बात का ऐलान किया. सरकार के इस फैसले के बाद देश में मेडिकल के लाखों छात्रों और पैरेंट्स को एक बड़ी राहत और खुशी मिली है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्वीट करके कहा कि कुछ दिन पहले सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया जिसका बड़ा लाभ गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को मिलेगा. हमने तय किया है कि प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में आधी सीटों पर सरकारी मेडिकल कॉलेज के बराबर ही फीस लगेगी. पीएम मोदी ने इसका ऐलान जनऔषधि दिवस के मौक पर किया.
    पिछले कई महीनों से मेडिकल की फीस को लेकर हो हल्ला मचा हुआ था. पैरेंट्स और छात्र लगातार मेडिकल कॉलेज की फीस को कम करने की मांग में जुटे हुए थे. ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि सरकार इस बारे में कोई बड़ा कदम उठा सकती है.

    पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार भविष्य को ध्यान में रखते हुए हेल्थ सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद दशकों तक पूरे देश में सिर्फ एक एम्स था लेकिन सरकार के मजबूत इरादों के वजह से आज 22 एम्स हैं.

    अपने संबोधन में पीएम मोदी ने जनऔषधि केंद्र की भी जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र हमारे शरीर को औषधि देते हैं और इन इनमें ऐसी औषधि भी हैं जो हमारे मन की चिंताओं को भी कम करती हैं. पीएम ने कहा कि पहले जब लोगों के हाथ में दवा की पर्ची आती थी तो लोगों के मन में डर रहता था कि कितना पैसा खर्च हो जाएगा लेकिन आज वो चिंता भी पूरी तरह से गायब हो गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्जिट पोल : यूपी में योगी को स्पष्ट बहुमत के अनुमान, पंजाब में आप और उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार के आसार
    Next Article रूस ने बनाई अपने दुश्मन देशों की लिस्ट, यूएसए, यूके सहित 31 देशों को माना दुश्मन, चीनी मीडिया ने किया दावा

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.