Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी विधानसभा चुनाव-2022 : 54 सीटों पर आखिरी चरण का मतदान शुरू, 613 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    यूपी विधानसभा चुनाव-2022 : 54 सीटों पर आखिरी चरण का मतदान शुरू, 613 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMarch 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी यानि सातवें चरण के तहत आज वोट पड़ने शुरू हो गए हैं। इस चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं। इस चरण में 2.06 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें 1.09 करोड़ पुरुष और 97.08 लाख महिला मतदाता हैं। इस चरण में 613 प्रत्याशियों की किसमत का फैसला होग। इसमें 75 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र में भी इसी चरण में मतदान हो रहा है। उधर, चंदौली की चकिया विधानसभा, सोनभद्र की राबर्ट्सगंज और दुद्घी विधानसभा नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। बाकी 51 सीटों पर शाम छह बजे तक मतदान होगा।
    मतदान के लिए 9 जिलों में कुल 12210 मतदान केंद्रों पर 23614 बूथ बनाए गए हैं। 548 आदर्श मतदान केन्द्र तथा 81 समस्त महिलाकर्मी मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पचास प्रतिशत बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। जौनपुर और गाजीपुर विधानसभा सीट पर 15 से अधिक प्रत्याशी होने के कारण यहां डबल बैलेट यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा। जौनपुर में 25 और गाजीपुर विधानसभा सीट पर 19 प्रत्याशी मैदान में हैं।
    अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि इस चरण में सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उक्त 9 जिलों में 845 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल लगाया गया है। इसके अलावा 53424 आरक्षी व मुख्य आरक्षी, 6662 निरीक्षक व उप निरीक्षक तैनात किए गए हैं। रविवार शाम मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में ब्रम्हर्षि विकास महिला मंच के द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व महिला दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन
    Next Article आईपीएल 2022 का शेड्यूल जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच होगा पहला मुकाबला

    Related Posts

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    June 22, 2026

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    June 22, 2026

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.