Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सलमान खान संग गुपचुप शादी की अफवाहों पर सोनाक्षी सिन्हा का फूटा गुस्सा, बोलीं- आप इतने बेवकूफ हैं
    Headlines सिनेमा

    सलमान खान संग गुपचुप शादी की अफवाहों पर सोनाक्षी सिन्हा का फूटा गुस्सा, बोलीं- आप इतने बेवकूफ हैं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसमें दोनों एक्टर्स एक-दूजे को अंगूठी पहनाते हुए दिखाई दे रहे थे. वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी और सलमान खान की वायरल तस्वीर पर कहा, क्या आप इतने बेवकूफ हैं कि असली और एडिट की गई फोटो में अंतर न बता पाएं. साथ ही एक्ट्रेस ने हंसने वाले तीन इमोजी भी यूज किए.

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में देखा जा सकता है कि सलमान खान एक्ट्रेस के हाथों में अंगूठी पहना रहे हैं. सलमान जहां व्हाइट कलर की शर्ट और बीज कलर की जैकेट पहने दिख रहे हैं. वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रेडिशनल रेड कलर की साड़ी कैरी की है. इतना ही नहीं सोनाक्षी ने हैवी ज्वेलरी भी कैरी की हुई है. सोनाक्षी सिन्हा वायरल तस्वीर में मांग में सिंदूर तक लगाए हुए दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर तस्वीर को लेकर नेटीजन्स ये अनुमान लगा रहे थे कि एक्टर्स ने दुबई में शादी कर ली है. वहीं कुछ का कहना था कि सोनाक्षी और सलमान ने मुंबई में गुपचुप शादी रचा ली है.
    बता दें सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड में कदम रखा था. दबंग के सभी पार्ट्स में सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी दमदार एक्टिंग को दिखाया है. एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही डबल एक्सएल फिल्म में हुमा कुरैशी के साथ दिखाई देंगी. साथ ही एक्ट्रेस रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ फिल्म ककुड़ा के लिए भी काम कर रही हैं.

    सलमान खान के वर्कफ्रंट को देखें तो एक्टर इन दिनों टाइगर 3 को लेकर काफी बिजी चल रही हैं. फिल्म में वह कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ दिखाई देंगे. वहीं एक्टर ने फिल्म कभी ईद कभी दीवाली की रिलीज के लिए साल 2023 की डेट भी फाइनल कर दी है. फिल्म में वह पूजा हेगड़े के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिग्गज क्रिकेटर, लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन
    Next Article देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5921 केस दर्ज, 289 लोगों की मौत

    Related Posts

    सूर्य मंदिर समिति के 25वें छठ महोत्सव में छठ गीतों पर झूमे शहरवासी, सुप्रसिद्ध लोक गायिका करीना पांडेय, सोविता पांडेय एवं आंखी दास के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा, वंदना सिन्हा की विशेष प्रस्तुति से यादगार बना कार्यक्रम

    November 16, 2026

    🙏 छठ महापर्व के चौथे एवं अंतिम दिन भव्य महाप्रसाद वितरण एवं सम्मान समारोह 🙏

    November 16, 2026

    धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले

    November 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Willkommenspaket mit 150 Free Spins bei Spin Samurai Casino registrieren

    सूर्य मंदिर समिति के 25वें छठ महोत्सव में छठ गीतों पर झूमे शहरवासी, सुप्रसिद्ध लोक गायिका करीना पांडेय, सोविता पांडेय एवं आंखी दास के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा, वंदना सिन्हा की विशेष प्रस्तुति से यादगार बना कार्यक्रम

    🙏 छठ महापर्व के चौथे एवं अंतिम दिन भव्य महाप्रसाद वितरण एवं सम्मान समारोह 🙏

    धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले

    Klirr Casino: A Closer Look at Features and the Player Experience

    झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के विरुद्ध नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के संबंध में, National Commission for Seheduled Tribes ने लिया स्वतः संज्ञान

    एक्सएलआरआई के छात्रों ने ‘मनी मंत्र’ कार्यशाला के जरिए परिसर के कर्मचारियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान एवं स्वाभिमान को नमन, नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा के साथ मनी जयंती

    बेटे आयान के साथ हल्दीपोखर छठ घाट पहुंचे विधायक संजीव सरदार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर मांगा आशीर्वाद

    आदित्यपुर के आशियाना आदित्य परिसर में संपन्न हुआ महापर्व छठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.