
जितेन्द्र कुमार राजेश की रिपोर्ट
त्रिवेणीगंज सुपौल
त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र में इस वक्त अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है यहाँ फिनो पेमेंट बैंक के सीएसपी संचालक दिनेश कुमार दिनकर को गोली मार अज्ञात अपराधियों ने 1 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए हैं पीड़ित सीएसपी संचालक त्रिवेणीगंज स्थित स्टेट बैंक के शाखा से रुपये की निकासी कर मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र मौराबारी हटिया स्थित फिनो पेमेंट बैंक के सीएसपी पर जा रहा था कि इसी दरम्यान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मटकुरिया वार्ड नम्बर 2 स्थित पुल के समीप पहले से घात लगाकर पल्सर बाइक पर सवार हथियार लेश तीन नकाबपोश अज्ञात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है औऱ सीएसपी संचालक को गोलीमार कर 1 लाख 40 रुपये,लेपटॉप,1 मोबाइल फोन औऱ डिवाइस लूट लिए।अपराधियों ने इस दौरान दो गोलियां चलाई है जिसमें से एक गोली सीएसपी संचालक के दाहिने जांघ में लगी है जख्मी को लोगों द्वारा त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है वहीं मौके पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है पीड़ित सीएसपी संचालक दिनेश कुमार दिनकर मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के झरकाहा वार्ड नम्बर 7 का निवासी है औऱ मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के मौराबारी हटिया पर फिनो पेमेंट बैंक का सीएसपी संचालक है।
