Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धारदार हथियार से हमला कर एक ही परिवार के छह को किया जख्मी, एक रेफर।
    Uncategorized

    धारदार हथियार से हमला कर एक ही परिवार के छह को किया जख्मी, एक रेफर।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आलोक कुमार की रिपोर्ट

    गोपालगंज:उचकागांव स्थानीय थाना क्षेत्र के लुहसी गांव में पट्टीदारों द्वारा जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया है|बताया जा रहा है कि गुरुवार को थाना क्षेत्र के लुहसी गांव के अच्छेलाल साह उनके परिवार के लोगों के साथ अपने दरवाजे पर बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार लोहे के रड, कुदाल, फरसा, तलवार के साथ उनके दरवाजे पर पहुंच गए और वहां बैठे लोगों पर हमला कर दिया गया। जिसमें गांव के वृद्ध अच्छेलाल साह, उनके बेटे चंद्रमा साह, मोहन साह सहित एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना के दौरान पट्टीदारों द्वारा घर में घुसकर महिलाओं के छेड़खानी भी किया गया वहीं विरोध करने पर उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।
    वहीं उनके कपड़े फाड कर उन्हें अर्धनग्न कर दिया गया। इस दौरान पट्टीदारों द्वारा अलमीरा से 75 हजार रुपए नगद और चंद्रमा साह और मोहन साह के गले से सोने की चेन छीन लिया गया है। सभी घायलों को पड़ोसियों द्वारा इलाज के लिए उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां घायल अच्छेलाल साह के चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना का कारण जमीन का बंटवारा बताया जा रहा है।मामले को लेकर घायल अच्छेलाल साह के आवेदन पर अपने पट्टीदार हृदयानंद साह, उनके भाई विद्या साह, चंदन साह, प्रदीप साह, नीरज साह, नंदलाल साह, सुखी देवी, सुनैना देवी, सरवन साह, कुमकुम देवी सहित एक दर्जन लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article साइकिल सवार किसान को बाइक सवार ने रौंदा।

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.