Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिवरात्रि पर मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, गूंजा हर-हर महादेव।
    Uncategorized

    शिवरात्रि पर मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, गूंजा हर-हर महादेव।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     संग्राम ओझा की रिपोर्ट

    विजयीपुर/गोपालगंज :प्रखंड में मंगलवार को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर शिवालयों मे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के मंदिर में दर्शन करने पहुंच गए। जहां जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर खुशहाली की कामना की। सोमवार रात में शिव मंदिरों में भजनों का आयोजन भी किया गया। इस दौरान कई मंदिरों में देर रात तक भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंगलवार को भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में तांता लगा रहा। प्रखंड के पाटलेश्वर महादेव मंदिर पटखौली, नर्वदेश्वर मंदिर उदयपुरा, मलकेश्वर महादेव भठवां मन्दिर विजयीपुर, मुसहरी बाजार स्थित महाकाल मंदिर, सर्वेश्वर महादेव मंदिर धोबवल सहित कई शिव मंदिरों में सुबह से ही दर्शन करने वालों की भीड़ रही। प्रखंड के सारे मंदिर में रात में जहां भक्तों की भारी भीड़ रही। वहीं दिन में भी सुबह से ही भक्तों ने महादेव के सभी मंदिरों में जाकर के दर्शन का लाभ लिया। वहीं प्रखंड के केरवनिया घाट स्थित कर्तानाथ महादेव मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। केरवनिया घाट में पूजा और दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालू और भक्तों के बिच समाजसेवी राजनाथ मिश्रा के द्वारा फल और शरबत का वितरण किया गया। मौके पर उपेंद्र मिश्रा, दीपक मिश्रा, रामनरेश ओझा, अमरीश मिश्रा, उपस्थित थे। इसी तरह धोबवल स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को दिन भर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। सर्वेश्वर महादेव मंदिर के महंत रामअवध भगत ने उपस्थित सभी भक्तों को शिव रात्रि के पर्व का महत्व बताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबस से एक यात्री का शव बरामद
    Next Article सड़क निर्माण सही ढंग से नहीं करने पर ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया आवेदन

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.