
संतोष ठाकुर की रिपोर्ट
कुचायकोट : थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर अमवा पोखरा के पास पुलिस ने अररिया से हरियाणा जा रही बस से एक यात्री का शव बरामद किया। यात्री की मौत पूर्वी चंपारण जिले के डुमरिया पुल से पहले दुर्घटना में हुई बताई जाती है। की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर घटना की जाँच शुरू कर दी । अररिया से मजदूरों को लेकर एक बस हरियाणा के हिसार जा रही थी । यात्रियों का कहना था कि पूर्वी चंपारण जिले के डुमरिया पुल से पहले बस ने एक सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इस घटना में बस के दरवाजे के पास बैठा एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। बस चालक अस्पताल जाने की बात कह कर बस लेकर भागने लगा।इस दौरान गोपालगंज जिले में प्रवेश के साथ ही यात्री की स्थिति गंभीर हुई और फिर उसकी मौत हो गई। यात्रियों के लगातार हल्ला हंगामा करने से चालक ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के अमवा पोखरा के एक लाइन होटल के पास पहुंचने पर बस में सवार अन्य यात्रियों ने बस को रुकवाया और इस घटना की जानकारी कुचायकोट पुलिस को दी ।मौके पर जब पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की तो पाया कि घायल यात्री की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के बड़ाहरा मझावा गांव निवासी रामफल ऋषि देव के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। साथ ही बस को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक प्रभुनाथ प्रजापती को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी । इस मामले में थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी का कहना था कि बस में सवार एक यात्री का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही बस के चालक को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
