Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूक्रेन में फसे छात्रों के परिजन से मिले पहुँचे डीएम अरबिंद कुमार वर्मा
    Uncategorized

    यूक्रेन में फसे छात्रों के परिजन से मिले पहुँचे डीएम अरबिंद कुमार वर्मा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 1, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय : जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने यूक्रेन में फंसे बेगूसराय जिले के छात्र-
    छात्राओं/नागरिकों के परिजनों से मुलाकात करने के उद्देश्य से आज बेगूसराय प्रखंड अंतर्गत अमन कुमार, पिता- जय जय राम शाह, बड़ी सांख तथा सुश्री मनीषा कुमारी, पिता-श्री सुनील कुमार, बाघा, वार्ड संख्या-28, लोहियानगर के परिजनों से आज उनके घर जाकर मुलाकात की तथा उन्होंने उनके सुकशल वापसी हेतु भारत सरकार, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। इस क्रम में उन्होंने अमन कुमार एवं सुश्री मनीषा कुमारी से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात कर अद्यतन परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी ली तथा उनके वापसी के संबंध में उठाए गए कदमों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उन्हें ढांढस बंधाया तथा उन्हें एवं परिजनों को धैर्य रखने की सलाह दी। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रामानुज प्रसाद सिंह, जिला कोषांगार पदाधिकारी सरोज
    कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता प्रभाकर कुमार, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी भुवन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुदामा प्र. सिहं मौजूद थे।
    इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के फलस्वरूप यूक्रेन में उत्पन्न वर्तमान संकट के कारण यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में फंसे बेगूसराय जिले के छात्र-छात्राओं/नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी हेतु जिला प्रशासन सरकार के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। भारत सरकार द्वारा स्थानीय दूतावासों के माध्यम से यूक्रेन के सभी पड़ोसी देशों यथा स्लोवाक रिपब्लिक (हेल्पडेस्क नं. 421-252631377, 421-252962916 एवं 421-951697560), पौलैंड (हेल्पडेस्क
    नं. 48-225400000, 48-795850877 एवं 48-792712511), रोमानिया (हेल्पडेस्क नं. 40-732124309, 40-
    771632567,40-74516631 एवं 40-741528123) तथा हंगरी (36-308517373,36-13257742 एवं 36-
    13257743) की सीमा पर युक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है। इसके अतिरिक्त यूक्रेन में फंसे छात्रों/व्यक्तियों से संबंधित जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार द्वारा राज्य आपातकालीन केंद्र संचालन भी किया जा रहा है जिसका दूरभाष संख्या 0612-2294204, टोल फ्री नं.-0612-1070 एवं 91-7070290170
    जारी किया गया है। इसके साथ ही बिहार सरकार द्वारा यूक्रेन से आ रहे नागरिकों के दिल्ली एवं मुंबई में आवासन,भोजन आदि की व्यवस्था करने के साथ-साथ दिल्ली एवं मुंबई से पटना आने हेतु एयर टिकट की भी व्यवस्था की गई है। सभी आगंतुक छात्र-छात्राओं/नागरिकों को पटना से लाने के लिए बिहार सरकार द्वारा वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।
    जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा सभी अंचलअधिकारियों को आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा यूक्रेन में फंसे बेगूसराय के छात्र-छात्राओं की सूची केअनुसार संबंधित क्षेत्र वाले छात्र-छात्राओं के परिजनों से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत कराने तथा सभी प्रकार के हेल्पडेस्क से संबंधित सूचना से अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उनके परिजनों से यह भी पता करने का निर्देश दिया गया कि उनके साथ और भी कोई छात्र या व्यक्ति अगर फंसे हैं तो उनकी विस्तृत विवरण जिला प्रशासन के साथ साझा करें। उन्होंने किसी छात्र से संपर्क नहीं हो पाने पर उनके इंटरनेशनल मोबाइल नंबर पर व्हाट्सअप कॉलिंग के माध्यम से संपर्क स्थापित कर वस्तुस्थिति से अवगत होने का निर्देश दिया। इसी कड़ी में आज
    अपर समाहर्ता, बेगूसराय, अनुमंडल पदाधिकारी, बखरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बखरी ने बखरी प्रखंड के रहने वाले विकास कुमार केशरी, राजा बाबू एवं बमबम कुमार, उप विकास आयुक्त, बेगूसराय एवं अनुमंडल पदाधिकारी, तेघड़ा नेभगवानपुर के श्री निर्भय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेगूसराय सदर ने आज बीहट के सुश्री भानु प्रिया, ययपाल नगर के उज्ज्वल रवि, पोखरिया के मो. मसूद, अनुमंडल पदाधिकारी, मंझौल ने सत्यारा चौक, मंझौल की सुश्री रीतु
    तनीशा, अनुमंडल पदाधिकारी, बलिया ने बलिया के मो. मुदस्सर एवं मो. अयान, अनुमंडल पदाधिकारी, बखरी नेमालीपुर, गढ़पुरा के मो. अदीब उस्मानी एवं आसिफ इकबाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बछवाड़ा ने बछवाड़ा के श्री देवेंद्रकुमार के परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें सरकार द्वारा किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी देने के साथ ही धैर्य
    रखने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिलाधिकारी की अध्यक्षता में माननीय राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन हेतु विभिन्न विषयों पर समीक्षात्मक बैठक
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित शिव बारात कार्यक्रम में शामिल हुए

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.