Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रसिद्ध बनखंडी स्थान में जलाभिषेक हेतू उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़
    Uncategorized

    प्रसिद्ध बनखंडी स्थान में जलाभिषेक हेतू उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

    भगवानपुर (बेगूसराय) महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में अवस्थित शिव मंदिरों में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने बाबा शिव के आराधना में लीन देखे गए। वहीं प्रखंड क्षेत्र के बनवारीपुर तथा चंदौर पंचायत के सीमा पर अवस्थित बाबा बनखंडी स्थान में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उक्त अवसर पर श्रद्धालु गंगा सहित अन्य जलाशयों में पवित्र स्नान कर बाबा बनखंडी को बेलपत्र,भांग, धतूरा, पुष्प, अक्षत, अबीर-गुलाल अर्पित कर दूध व जल से बाबा बनखंडी को अभिषेक किया, मंदिर परिसर में भीड़ के बावजूद प्रशासनिक व्यवस्था नदारद दीखे, विदित हो कि उक्त अवसर पर उक्त स्थान में चार दिवसीय ऐतिहासिक मेला लगता है जो आज़ से प्रारंभ हो गया। मेला में मीना बाजार जहां महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है वहीं आकाशी झूला सहित अन्य झूला मिठाई की दूकान में सजे विभिन्न प्रकार के व्यंजन बच्चों को लुभा रही है। किसानी व घरेलू काम में उपयोग में आने वाले हर वस्तु की दूकान भी सजी हुई है जो इस मेला में पूर्व से सजता आ रहा है। विदित हो कि उक्त मेला में दो दशक पूर्व मंसूरचक के कलाकारों द्वारा मिट्टी से निर्मित विभिन्न प्रकार की मुर्ति की दूकान सजती थी और मेला में आने वाले लगभग सभी लोग मूर्ति खरीद कर ही घर लौटते थे , जो अब प्लास्टिक की दौड़ में उक्त कला सीमट सी गई है, और आंशिक रूप से उसकी दूकान सजी हुई है। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के अतरूआ ब्रह्म स्थान,देवघाट,अतरुआ चौक,मेंहदौली, बसही सहित अन्य गांव स्थित शिव मंदिरों में भी आज़ सुबह से शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक तथा आराधना जारी है।शिव चर्चा से जुड़े श्रद्धालु भी सुबह से शिव बारात की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं बनखंडी स्थान में आयोजित मेला का उद्घाटन स्थानीय जिला पार्षद दिनेश चौरसिया व मुखिया अनिल कुमार सिंह पंचायत समिति सदस्य आनंद कांत चौरसिया सरपंच खुर्सिद आलम ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क दुर्घटना में मरे हुई युवक के परिजनों ने शुम्भा डयोढ़ी में कुशेश्वरस्थान सिंघीया मुख्य सड़क को जाम किया
    Next Article यूक्रेन में फसे निर्भय के परिजनों से मिलने पहुंचे DDC,SDO,एवं CO

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.