Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रूस को परमाणु हमला करने से रोकने में भारत की भूमिका होगी सबसे अहम, यूएस की नहीं भारत की ही सुन सकते हैं पुतिन
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    रूस को परमाणु हमला करने से रोकने में भारत की भूमिका होगी सबसे अहम, यूएस की नहीं भारत की ही सुन सकते हैं पुतिन

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMarch 1, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जंग अब अपने छठे दिन में प्रवेश कर चुकी है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर बमबारी कर रही है तो वहीं खारकीव में भी संघर्ष जारी है। इन सबके बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस मसले पर फिर से बैठक बुलाई है। वहीं, एक तरफ युद्ध जारी है तो दूसरी तरफ दोनों देशों के बीच बातचीत भी शुरू हो गई है। आगे देखने वाली बात होगी कि यह संघर्ष किस तरफ आगे बढ़ता है। दरअसल, अब यूक्रेन के हालात को लेकर संयुक्त राष्ट्र भी एक्टिव मोड में दिख रहा है। यही वजह है कि संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली की इमरजेंसी बैठक के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी यूक्रेन के हालात को लेकर फिर से बैठक बुलाई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से ये जानकारी दी गई है कि यूक्रेन के प्रतिनिधि की ओर से 28 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र को दिए गए पत्र के एजेंडे पर ये बैठक होगी। मानवता को लेकर बने हालात पर चर्चा होगी। इससे पहले रूस ने सेना को कीव पर हमले तेज करने के आदेश दिए थे। एक रात की शांति के बाद रूसी सेना ने कीव और खारकीव में भारी बमबारी की है। कीव में कई धमाके सुने गए हैं। फिलहाल की स्तिथि के अनुसार रूस की तरफ से जो धमकी सामने आई है, उसके मुताबिक यूक्रेन पर रूस के हमले की वजह से अब परमाणु युद्ध छिड़ने का खतरा पैदा हो गया है। हालांकि दोनों के बीच बातचीत का रास्त जरूर खुल गया है, लेकिन रूस ने अपनी परमाणु मिसाइलों को तैनात करने के आदेश दे रखे हैं। वैसे तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अनुभवी नेता हैं, लेकिन यदि उन्होंने परमाणु युद्ध की ठान ली, तो आखिर उन्हें ऐसा करने से कौन रोक सकता है? यह अब सबसे बढ़ा सवाल बन गया है।
    उधर, नाटो के एक पूर्व प्रमुख कमांडर जनरल सर एड्रियन ब्रैडशॉ भी कह चुके हैं कि रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध की वजह से परमाणु युद्ध छिड़ सकता है। बातचीत के बीच संघर्ष बढ़ रहा है तो यह भी बहुत ही चिंताजनक है। ऐसा माना जा रहा है कि यदि रूस ने परमाणु हमला किया तो ऐसा करने से उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी नहीं रोक सकते हं, क्योंकि वे अपना आधार खो चुके हैं। इसीलिए ऐसे हालात पैदा ना हो, इसके लिए दुनिया भारत की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में रूस को परमाणु हमले से रोकने के लिए यह ताकत इसलिए है कि भारत रूस का परंपरागत, पुराना और गहरा मित्र है। यूएन में दो बार वोंटिंग से खुद को दूर करके उसने यह साबित भी कर दिया है। भारत भी अच्छे मित्र की तरह यह चाहता है कि रूस और पूरी दुनिया को नुकसान न पहुंचे, इसलिए वह रूस से यह कह सकता है कि दुनिया के लिए रूस शांति की राह पर ही चले, न कि न्यूक्लियर वीपन के उपयोग पर।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआंगनवाड़ी सेविका को मिला पोष्टिक वाला चावल
    Next Article प्रावि गायपाथर के प्रभारी प्रधानाध्यापक स्वाधीन कुमार मंडल हुए सेवानिवृत्त ,दी गई भावभीनी विदाई

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.