Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वाहन चेकिंग छोड़ अपराध पर नियंत्रण करे पुलिस – पवन अग्रवाल
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

    वाहन चेकिंग छोड़ अपराध पर नियंत्रण करे पुलिस – पवन अग्रवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाहन चेकिंग छोड़ अपराध पर नियंत्रण करे पुलिस :पवन अग्रवाल

    भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के विधायक प्रतिनिधि रहे पवन अग्रवाल ने जमशेदपुर में गिरती विधि व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की है . श्री अग्रवाल ने कहा कि आए दिन अपराधी खुलेआम तांडव
    मचाए हुए हैं . पुलिस की नाक के नीचे चोरी और छिनताई की घटनाएं सरेआम हो रही है . इससे लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है . शहर के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
    उन्होंने कहा कि शहर की पुलिस हेलमेट और वाहन चेकिंग में पूरी ताकत लगाई हुई है. उसके माध्यम से भया दोहन हो रहा है. दूसरी ओर अपराधी आराम से घटनाओं को अंजाम दे निकल जा रहे हैं. अभी हाल ही में सीतरामडेरा, न्यू लेआउट एरिया में लेस्टेक कंपनी का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी कर ली गई. इससे एक दिन पूर्व सीतारामडेरा में ही अपराधियों ने सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया और उसके पास से रुपए एवं अन्य सामान छीन लिये. इसी तरह शहर के अन्य हिस्सों में भी सड़क चलते लोगों से सरेआम छिनताई की घटनाएं हो रही हैं. पवन अग्रवाल ने कहा कि ताज्जुब की बात यह है कि शहर के लोग चोरी,छिनतई, छेड़खानी ,चाकूबाजी आदि घटनाओं से जहां त्रस्त हैं , वहीं पुलिस महकमा वाहन चेकिंग और हेलमेट चेकिंग में अपनी पूरी उर्जा खर्च कर रहा है . उन्होंने कहा कि पुलिस कुछ दिनों के लिए वाहन चेकिंग रोककर अपराधियों पर नकेल लगाने का अभियान चलाएं ताकि शहर के लोग अमन चैन से रह सकें.अग्रवाल ने यह भी कहा कि आज शहर में नशा का धंधा भी चरम पर है जो बढ़ते अपराध का महत्वपूर्ण कारण है. पुलिस को नशेडियों और नशे के धंधे में लिप्त लोगों पर भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए . उन्होंने चेतावनी दी की यदि पुलिस अपराध पर नियंत्रण करने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाती तो भाजपा आंदोलन करने पर विवश होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंधकार के गहरी खाई में गीडा बेगूसराय के छात्रों का उच्च शिक्षा:- राकेश कुमार
    Next Article परिवारवादी दल लोगों से झूठे वादे करके सत्ता हासिल करना चाहते हैं:रघुवर दास

    Related Posts

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    September 14, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    September 14, 2026

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2026: मानवाधिकार, संवाद और नागरिक कर्तव्य की नई परिभाषा

    भारत को वीटो का अधिकार बदलती विश्व व्यवस्था की अनिवार्य मांग

    सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.