Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व मे एकता बनी रहे तीसरे विश्वयुद्ध में जाने से बचना चाहिए: प्रो. देवनीति
    Uncategorized

    विश्व मे एकता बनी रहे तीसरे विश्वयुद्ध में जाने से बचना चाहिए: प्रो. देवनीति

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संतोष चौरसिया की रिपोर्ट

     बेगूसराय

    शनिवार को जीडी कॉलेज बेगूसराय में महाविद्यालय बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की ओर से वैश्विक आसन्न संकट : यूक्रेन रूस विवाद विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो देवनीति प्रसाद ने कहा कि यूक्रेन और रूस के विवाद की जड़ में अमेरिका और रूस की वर्चस्ववादी नीति है। फिर भी दुनिया में राष्ट्रों में एकता बनी रहनी चाहिए और हमें परमाणु युद्ध से बचना चाहिए। प्रो कमलेश कुमार ने कहा कि यूक्रेन आवरा पूंजीवाद के चक्कर में फंस गया है। जेनेटिक आइडेंटिटी के आधार पर एक देश दूसरे देश पर हमला करेगा तो भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा।वहीं भारतीय वायु सेना के पूर्व अधिकारी एवं महाविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जेपी शर्मा ने कहा यूक्रेन रूस युद्ध में भारत दुविधा पूर्ण स्थिति में फंस गया है इसे सोच समझकर कदम उठाना चाहिए। प्रोफेसर जिकरुलाह खान ने कहा कि रूस अपने आर्थिक हितों के संरक्षण के लिए परिस्थितिवश युद्ध मे आया है। इस युद्ध परिणति विश्व मे ऊर्जा संकट के रूप में होगी। मैं चाहता हूं दुनिया द्विध्रुवीय नहीं बल्कि बहुध्रुवीय हो। हिंदी विभाग के प्रोफेसर अभिषेक कुंदन ने इस संदर्भ में लियोटोलस्तोय की किताब युद्ध और शांति का जिक्र करते हुए युद्ध की भर्त्सना की। प्रोफेसर मनोज ने कहा बड़े देशों के युद्ध में छोटे देशों का ही आर्थिक सामाजिक सांस्कृतिक नुकसान होता है। आज युद्ध की नहीं बुद्ध की जरूरत है। प्रोफेसर सुनील ने कहा युद्ध राजनीतिज्ञों से अधिक बहुत-बहुत दीपों की जिम्मेदारी है इस युद्ध में सामुद्रिक शक्ति पर कब्जा एक महत्वपूर्ण पहलू है । इसे भू- राजनीतिक दृष्टि से देखने की जरूरत है। डॉ अरमान आनंद ने कहा कि युद्ध मनुष्यता के प्रति अपराध है इसकी परिणति हमेशा पीड़ादायक होती है वह समाज की सांस्कृति में घाव बन कर टहकता है। हिंदी विभाग की प्रोफेसर अंजू कुमारी ने कहा कि मेरे दोनों बच्चे यूक्रेन में फंसे थे रोमानिया होकर उन्हें भारत लाया गया है। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में प्राचार्य राम अवधेश कुमार ने कहा विश्व के प्रति चिंता हमें और अधिक मनुष्य की पहचान देती है। मैं बिहार एवं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि यूक्रेन से भारत लाए गए सभी छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें भारत में ही पढ़ने की सुविधा प्रदान की जाए। मैं आयोजन करता समिति सहित सभी उपस्थित बौद्धिक जनों का अभिवादन करता हूं साथ ही कार्यक्रम की सफलता की बधाई देता हूं। कार्यक्रम के संयोजक प्रो राकेश रौशन ने कहा इस युद्ध की पृष्ठभूमि में सोवियत का इतिहास छुपा है जिसपर गौर करना आवश्यक है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रोफेसर अभिमन्यु ने कहा यूक्रेन और युद्ध रूस का युद्ध पुनः दुनिया को कोल्ड वार की ओर धकेल देगा।
    इस अवसर पर प्रो .सच्चिदानंद सिंह, प्रो बिपिन कुमार चौधरी, प्रो सी बी पी सिन्हा, प्रो नौशाद आलम , प्रो उपेंद्र कुमार , प्रो बी के दुबे, प्रो दिनेश कुमार, प्रो प्रेम विजय, प्रो संजय प्रियदर्शी, प्रो रेनू कुमारी प्रो. कृष्ण कुमार , प्रो राजाजीत आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनता दरवार में 6 मामलों की हुई सुनवाई
    Next Article 5घंटे तक तक सड़क पर लगी हुई जाम को बीडीओ ने हटवाए

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.