Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता को मजबूती दे रहा भारत, रक्षा निर्यात में 6 गुणा की हुई वृद्धि, बजट वेबिनार में बोले पीएम मोदी
    Breaking News Headlines

    डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता को मजबूती दे रहा भारत, रक्षा निर्यात में 6 गुणा की हुई वृद्धि, बजट वेबिनार में बोले पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट वेबिनार को संबोधित कर रहे हैं. इस वेबिनार का शीर्षक ‘रक्षा में आत्मानिर्भर’ है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि बीते कुछ सालों से भारत अपने रक्षा क्षेत्र में जिस आत्मनिर्भरता पर बल दे रहा है. उसका कमिटमेंट आपको इस साल के बजट में भी दिखेगा. उन्होंने कहा कि गुलामी के कालखंड में भी और आजादी के तुरंत बाद भी हमारी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग की ताकत बहुत थी.

    पीएम मोदी ने कहा, इस साल के बजट में देश के भीतर ही रिसर्च, डिज़ाइन और डवलपमेंट से लेकर मैन्युफेक्चरिंग तक का एक वाइब्रेंट इकोसिस्टम विकसित करने का ब्लूप्रिंट है. रक्षा बजट में लगभग 70% सिर्फ घरेलू इंडस्ट्री के लिए रखा गया है. मैं देश की सेनाओं की भी सराहना करूंगा कि वो भी डिफेंस सेक्टर में भारत की आत्मनिर्भरता का महत्व समझते हुए बड़े निर्णय लेते हैं. उन्होंने कहा, जब हम बाहर से अस्त्र-शस्त्र लाते हैं, तो उसकी प्रक्रिया इतनी लंबी होती है कि जब वो हमारे सुरक्षाबलों तक पहुंचते हैं, तब तक उसमें से कई Outdated हो चुके होते हैं. इसका समाधान भी ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ और ‘मेक इन इंडिया’ में ही है.
    पीएम मोदी ने आगे कहा, आज हमारी फौज के पास भारत में बने साजो-सामान होते हैं तो उनका आत्मविश्वास, उनका गर्व भी नई ऊंचाई पर पहुंचता है. इसमें हमें सीमा पर डटे जवानों की भावनाओं को भी समझना चाहिए. भारत में बनी चीजों को लेकर सैनिकों में अलग स्वाभिमान होता है. इसलिए हमें हमारे रक्षा उपकरणों के लिए अपने सैनिकों की भावना का आदर करना चाहिए. ये हम तभी कर सकते हैं जब हम आत्मनिर्भर होंगे. भारत की जो IT की ताकत है, वो हमारा बहुत बड़ा सामर्थ्य है. इस ताकत को हम अपने रक्षा क्षेत्र में जितना ज्यादा इस्तेमाल करेंगे, उतनी ही सुरक्षा में हम आश्वस्त होंगे.

    पीएम मोदी ने कहा, जैसे सायबर सेक्योरिटी अब सिर्फ डिजिटल वर्ल्ड तक सीमित नहीं रह गई है. ये राष्ट्र की सुरक्षा का विषय बन चुका है. पहले के समय में बाहर की कंपनियों से जो सामान खरीदा जाता था, उसमें अक्सर भांति-भांति के आरोप लगते थे. हर खरीदे से विवाद पैदा होता था. अलग-अलग manufacturer के बीच जो कंपीटिशन होता है, उससे भ्रष्टाचार के दरवाजे भी खुलते हैं. आत्मनिर्भर भारत अभियान से हमें इसके भी समाधान मिलते हैं.
    पीएम ने आगे कहा- जब पूरी निष्ठा के साथ संकल्प लेकर हम आगे बढ़ते हैं तो क्या परिणाम आते हैं, इसका एक बेहतरीन उदाहरण हमारी ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियां हैं. पिछले साल हमने 7 नई डिफेंस पब्लिक अंडरटेकिंग्स का निर्माण किया था. आज ये तेज़ी से व्यापार का विस्तार कर रही हैं, नए मार्केट में पहुंच रही हैं. ये भी बहुत सुखद है कि बीते 5-6 सालों में डिफेंस एक्सपोर्ट में हमने 6 गुना वृद्धि की है. आज हम 75 से भी ज्यादा देशों को मेड इन इंडिया डिफेंस equipments और services दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ”मेक इन इंडिया को सरकार के प्रोत्साहन का परिणाम है कि पिछले 7 सालों में Defence Manufacturing के लिए 350 से भी अधिक, नए industrial लाइसेंस issue किए जा चुके हैं. जबकि 2001 से 2014 के 14 वर्षों में सिर्फ 200 लाइसेंस जारी हुए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सलियों ने मचाया उत्पात, 7 गाड़ियों में लगाई आग, मजदूरों को भी बनाया बंधक
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा- बिटक्वाइन लीगल है या नहीं, स्पष्ट करें स्थिति

    Related Posts

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.