
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट
जीविका, समस्तीपुर द्वारा संचालित कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर से रवाना किया ।
यह रथ जिले के विभिन्न 8 प्रखंडों की सभी पंचायतों में घूम-घूम कर ग्रामीण बेरोजगार युवक व युवतियों को रोजगार पाने के लिए प्रेरित करेगा। ऑडियो तथा उद्घोषना के द्वारा कौशल रथ से रोजगार तथा कौशल विकास के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
मौके पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान, प्रबंधक मनोज रंजन, कुणाल मिश्रा, अभिषेक आनन्द, नीरज कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।
