
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट
समस्तीपुर समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जीविका के कार्यों की समीक्षा की गयी।
जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने नीरा, सतत जीविकोपार्जन योजना, कौशल विकास सहित अन्य कार्यों पर गहनता के साथ समीक्षा किये।
जिलाधिकारी ने नीरा में बेहतर कार्य करने के लिए सरायरंजन प्रखंड की तारीफ की, वहीं सिंघिया को बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नीरा के नए उत्पादक समूह का गठन करते हुए पंचायतवार नीरा बिक्री केंद्र के स्थापना का निर्देश डीपीएम जीविका को दिया।
शहरी क्षेत्र में भी नीरा बिक्री केंद्र खोलने की बात कही। उन्होंने ताड़ एवं खजूर के पेड़ के जियो टैगिंग का निर्देश दिया। साथ ही सतत जीविकोपार्जन योजना में लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सतत जीविकोपार्जन योजना से लोगों के जीवन में बदलाव आया है, इसकी सफलता में सभी को प्रयास करना होगा।
इस कार्य हेतु जिला प्रशासन का जीविका को पूरा सहयोग मिलेगा। बैठक में कौशल विकास पर चर्चा करते हुए जिला पदाधिकारी ने विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के बारे में विस्तार से जाना। उन्होंने पारम्परिक कार्यों को भी बढ़ाने का निर्देश दिया।
बैठक में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान ने जीविका के विभिन्न कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार, प्रभारी उत्पाद निरीक्षक सुभाष कुमार, जीविका के सभी जिलास्तरीय प्रबंधक, सभी बीपीएम उपस्थित थे।
