Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यसभा सांसद ने नौला में किया बजरंगवली महोत्सव का उद्घाटन
    Uncategorized

    राज्यसभा सांसद ने नौला में किया बजरंगवली महोत्सव का उद्घाटन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संतोष चौरसिया की रिपोर्ट

    वीरपुर बेगूसराय

    नौलागढ़ में बुधवार को ऐतिहासिक बजरंगबली महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ शुरू हुआ। इसका उद्घाटन राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि बजरंगवली महोत्सव एक व्यक्ति में बुद्धि,विवेक और बल से पूर्ण होना सिखाता है। यह मेला जिले की सांस्कृतिक धरोहर है। इसे विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेगूसराय केवल गेहूं की उपज की धरती नहीं बल्कि यह सांस्कृतिक व बौद्धिक भूमि है। यह प्रतिभाओं से समृद्ध जिला है। कहा कि नौलागढ़ जिले का गौरवपूर्ण विरासत है। इसे राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र राम-कृष्ण से सीख कर मजबूत हो सकता है,कहीं बाहर के लोगों और महापुरुषों से सीखने की इसे जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता से निरंतर संवाद करते रहना चाहिए। तभी वे सही मायने में जनता के प्रतिनिधि हो सकते हैं। उन्होंने गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव देख कहा कि देश में शहरीकरण नहीं बल्कि गांवकरण होना चाहिए। शहरों की सभी सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध कराना सरकार की जम्मेदारी है। जब गांव केंद्रित जनतंत्र होगा तभी देश का लोकतंत्र सफल होगा। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर कहा कि नौला के अस्पताल में शीघ्र ही डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी आने लगेंगे। लोगों को इलाज की सुविधा गांव में ही मिलेगी। नौला को पर्यटन स्थल का दर्जा देने के लिए हर सम्भव कोशिश की जाएगी। बछवाड़ा के विधायक सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि नौलागढ़ ऐतिहासिक गांव है। इसका विकास होना चाहिए। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर,जिला पार्षद शिल्पी कुमारी,प्रमुख मीना देवी,उप प्रमुख सुबोध कुमार पासवान,मुखिया ऋचा देवी,राजीव कुमार,भाजपा नेता रंजीत कुमार सिंह पप्पू,चुन्नू कुमार चंदन,पंसस अनामिका कुमारी,मुकुल प्रकाश,सरपंच विश्वनाथ पंडित आदि मौजूद थे।

    ऐतिहासिक है नौला का बजरंगबली महोत्सव
    वीरपुर। नौला का बजरंगबली मेला ऐतिहासिक है। ग्रामीण कहते हैं कि यह मेला 88 वर्षों से निरंतर हर वर्ष लग रहा है। इसकी शुरुआत 1934 के महाविनाशकारी भूकम्प के समय हुई थी। उस समय प्राकृतिक आपदाओं से पूरा बिहार संकट में था। प्लेग महामारी के कहर से भी हजारों लोग मारे गए थे। लोग इस आपदा से लोगों को बचाने के लिए भगवान की पूजा-अर्चना को ही अंतिम उपाय मान चुके थे। तब गांव के बुद्धिजीवियों ने धर्म का यह अलख जगाया था और बजरंगबली मेला का शुभारंभ किया था। तब से लगातार यहां हर वर्ष यह महोत्सव मनाया जाता है। बाद में यह स्थल आजादी के आंदोलन का भी केन्द्र रहा था।

    ग्रामीणों ने रखी गांव की समस्याएं
    वीरपुर। सरपंच विश्वनाथ पंडित ने ग्रामीणों की ओर से सांसद से गांव की कुछ मांगे रखी। इसमें नौलागढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भवन निर्माण,शिक्षकों का पदस्थापन करने,नौला में डिग्री कॉलेज की स्थापना करने,गांव के स्वास्थ्य केंद्र को अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के रूप में मान्यता देने आदि शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाबार्ड द्वारा आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2022-2023 में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन
    Next Article सिंघीया 1के एक व्यक्ति अभी से ही चेयरमेन के चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए है

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.