

गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
भगवानपुर(बेगूसराय)भगवानपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार तथा तेयाय ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में मंगलवार को नशामुक्ति अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के तहत तेयाय ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में ए एल टी एफ सहित ओपी के अन्य पुलिस बल ने ओपी क्षेत्र के अतरूआ गांव स्थित विभिन्न ताड़ी के दूकान में छापामारी कर ड्राम, बाल्टी, प्लास्टिक के वर्तन आदि में रखे दर्जनों लिटर ताड़ी को मौके पर ही उड़ेल कर विनष्ट कर दिया गया। जिससे क्षेत्र में नशापान करने व बेचने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं भगवानपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव स्थित कैलाश महतो के घर में छापामारी कर एक लिटर देशी शराब बरामद किया गया लेकिन कारोबारी कैलाश महतो पिता बुलक महतो मौके से फरार होने में सफल रहे। वहीं भीठ बहियार में दो सौ लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब को नष्ट करते हुए आठ लीटर देशी शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबारी को चिन्हित किया जा रहा है।
