उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने जामताड़ा एल्डर्स क्लब वेबसाईट लॉन्च
सिर्फ एक क्लिक…… और एल्डर्स क्लब की सारी जानकारी आपके हाथों में
वेबसाइट एड्रेस jamtaradistrict.in/elders-club/ पर मिलेगी जानकारी
आज दिनांक 21.02.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद (भा.प्र.से.) ने एल्डर्स क्लब हेतु *”जामताड़ा एल्डर्स क्लब”* वेबसाइट लॉन्च किया। अब वेबसाइट के माध्यम से बुजुर्गों के साथ साथ आम लोग भी अपने मोबाइल पर एक क्लिक कर सभी प्रखंडों में बने एल्डर्स क्लब का विजिट कर सकते हैं। वेबसाइट के माध्यम से संबंधित क्लब तक पहुंचने का मैप, गैलरी के माध्यम से क्लब की सुंदर छबि आदि का अवलोकन कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस वेबसाइट पर कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं से जुड़े लिंक भी दिए गए हैं जैसे ओल्ड एज पेंशन, जन्म मृत्यु निबंधन, झारसेवा, ई पेंशन, जामताड़ा डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के अतिरिक्त कम्युनिटी लाइब्रेरी जामताड़ा के लिए सीधे लिंक दिया गया है।
उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने मौके पर बताया कि इससे पूर्व हमलोगों ने जामताड़ा जिले के सभी 118 पंचायतों में जीर्ण शीर्ण अवस्था वाले भवनों का विभिन्न कन्वर्जेंस के माध्यम से जीर्णोद्धार कर उसे खूबसूरत पुस्तकालय का रूप दिया। दिनांक 13.11.2020 को जामताड़ा प्रखंड के चेंगायडीह में पहला पुस्तकालय का शुभारंभ किया। जिसमे तमाम विषयों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित पुस्तकों के माध्यम छात्र छात्राएं इसका लाभ उठा रहे हैं। पिछले वर्ष दिनांक 16.06.2021 को सभी लाइब्रेरी को डिजिटल माध्यम से जोड़ा गया एवं वेबसाइट http://jamtaradistrict.in/elders-club/ एक्टिव किया गया।
उपायुक्त ने आगे कहा कि लाइब्रेरी प्रोजेक्ट की सफलता के उपरांत हमने सोचा कि बुजुर्गों के लिए कुछ अलग प्रयोग किया जाए। इसके लिए हमने प्रखंड स्तर के कई अनुपयोगी सरकारी भवन का जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण कराकर बुजुर्गों के लिए एक निःशुल्क क्लब की स्थापना की, जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड में दिनांक 09.12.2021 को पहला क्लब का उद्घाटन किया गया। वर्तमान में सभी 6 प्रखंडों में क्लब क्रियाशील हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों के लिए बुजुर्ग क्लब शुरू किया है।
क्लबों का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को मानसिक रूप से फिट रखने के लिए उन्हें मनोरंजक सुविधाएं प्रदान करना है।
क्लबों में इनडोर खेलों की सुविधा है। समय समय पर वरीय पदाधिकारी भी बुजुर्गों से मिलेंगे उनसे राय मशविरा करेंगे। एवं चिकित्सक की टीम के द्वारा भी नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
अब लाइब्रेरी की तरह क्लब को भी डिजिटल तकनीक से जोड़ दिया गया है, जिसमे कई सारी जानकारी एवं महत्वपूर्ण लिंक आदि उपलब्ध है जिसका फायदा उठाया जा सकता है।
इस मौके पर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर, ईडीएम श्री बिरजू राम सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

