
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
वीरपुर बेगूसराय
बीपीएस हाई स्कूल वीरपुर के मैदान में खेले जा रहे सौरभ-आनंद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वाटर फाइनल मैच में जगदर ने मंझौल को 4 विकेट से पराजित कर दिया। इससे पहले मंझौल ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।निर्धारित 20 ओवर में मंझौल की टीम ने आठ विकेट खोकर 247 रन बनाए जवाब में खेलने उतरी जगदर की टीम 19 ओवर 3 गेंद में सात विकेट खोकर मैच जीत लिया। विजेता टीम की ओर से मोहम्मद इमरान ने केवल 13 गेंदों का सामना करते हुए 46 नाबाद रन बनाए।साथ ही दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उन्हें मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के अम्पायर नैयर अली और अमन कुमार थे। मौके पर मोहम्मद सोनू कुमार, सत्यम शशांक,सोनू कुमार आदि मौजूद थे।
