
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
वीरपुर बेगूसराय।
वीरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन के लिए हर स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं।अभियान की सफलता तभी संभव हो सकता है,जब अधिक से अधिक जन भागीदारी हो।उक्त बातें सोमवार को किसान भवन वीरपुर में ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन के लिए आयोजित प्रखंड स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए एसबीएम के जिला समन्वयक मो.आफताब आलम ने कही।उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पहली प्राथमिकता है कि सात निश्चय योजना पार्ट टू के तहत स्वच्छता अभियान को फिर से प्रारंभ किया गया है।उन्होंने कहा कि सभी लोगों को पता है कि जिस तरह से शौचालय बनाकर खुले में शौच करने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।ठीक उसी प्रकार फिर से बचे हुए लोगों का शौचालय निर्माण कराया जाना है।शौचालय निर्माण के बाद प्रोत्साहन राशि दी जाती थी।उसी तरह से लोगों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।जिला समन्वयक ने कहा कि ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन अभियान ने हमें वेस्ट से एसेट निर्माण की दिशा में कार्य करने का अवसर दिया है।उन्होंने उपस्थित लोगों से इस दिशा में कार्य करने की अपील भी की।अवशिष्ट प्रबंधन के तहत कचरा संग्रहण के साथ कंपोस्टिंग के लिए कार्य किये जाएं और इसका कृषि कार्य एवं संबद्ध कार्यों में उपयोग किया जाए।इसके लिए वीरपुर के दो पंचायतों का चयन किया गया हैं।जिसमें वीरपुर पश्चिम और वीरपुर पूर्वी पंचायत शामिल हैं।सात निश्चय योजना के डीसी मनोज कुमार ने कहा कि यह कार्य 15 वीं वित्त आयोग से की जाएगी।उन्होंने कहा कि इसके लिए वार्ड स्तर पर स्वच्छताग्राही,पंचायत स्तर पर स्वच्छता पर्यवेक्षक आदि का गठन किया जाएगा।लोगों को दो-दो डस्टबीन दिया जाएगा।एक में सुखा और एक में गीला कचरा रखा जाएगा।बीडीओ अरुण कुमार निराला ने कहा कि अवांछित और अनुउपयोगी वस्तुओं को कचरा कहते हैं।सरकार की ओर से इसको लेकर किए जा रहे कार्यों को सफल बनाने में आपकी भागीदारी सुनिश्चित हैं।मौके पर प्रखंड समन्वयक प्रियव्रत आजाद,प्रमुख मीना देवी,उप प्रमुख सुबोध पासवान,जिला पार्षद शिल्पी कुमारी,मुखिया पूनम देवी,त्रिपुरारी कुमारी,मनरेगा के पीओ संजीव कुमार सिंह,बीपीआरओ नीतीश कुमार,जीविका के भास्कर झा,सहित दोनों पंचायतों के दर्जनों जनप्रतिनिधी मौजूद थे।
