Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में भाषा विवाद पर JMM में मचा घमासान, पूर्व विधायक अमित महतो और उनकी पत्नी ने दिया पार्टी से इस्तीफा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड में भाषा विवाद पर JMM में मचा घमासान, पूर्व विधायक अमित महतो और उनकी पत्नी ने दिया पार्टी से इस्तीफा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राँची. झारखंड में भाषा को लेकर झारखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो में घमासान मचा हुआ है. झामुमो के पूर्व सिल्ली विधायक अमित महतो और उनकी पत्नी सीमा महतो ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस संबंध में दोनों ने रविवार को पार्टी सुप्रीमो सह सांसद शिबू सोरेन को इस्तीफा भेज दिया है. बता दें कि अमित महतो सुदेश महतो को चुनाव में हार गये थे. सोशल मीडिया पर दोनों ने इस्तीफे की घोषणा करते हुए इसके लिए 1932 आधारित स्थानीय नीति और भाषा विवाद पर सरकार की नाकामी को जिम्मेवार ठहराया है. इसे लेकर हाल में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी अपनी नीति साफ की थी. उसके बाद से तकरार मचा हुआ है.

    शिबू सोरेन को भेजे गए इस्तीफा में उन्होंने लिखा है कि किसी भी राज्य की मूल भाषा वहां के रैयतों के द्वारा बोली जाने वाली मातृभाषा होती है. झारखंड में झारखंड के बाहर की भाषा भोजपुरी, मगही, अंगिका, उर्दू, बंगला, उड़िया को क्षेत्रीय भाषा के रूप में संवैधानिक दर्जा देने के फलस्वरूप यहां के मूल-रैयतों की मातृभाषा विलुप्त और हाशिए पर जाना शत प्रतिशत तय हो गया है.

    उन्होंने लिखा, सरकार से 20 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धेय गुरुजी की भावना, पार्टी संविधान एवं झारखंडियों की मूल भावना एवं राज्य के नवनिर्माण के उद्देश्य से खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति परिभाषित 20 फरवरी 2022 तक करने का आग्रह किया था. इस विषय पर सरकार ने अब तक गंभीरता से कोई ठोस पहल नहीं किया, जिससे मैं आहत हूं और मैं झारखंडी मूल भावना से समझौता नहीं करते हुए अपने घोषणा पर अडिग रहते झामुमो के सभी संवैधानिक पदों सहित प्राथमिक सदस्यता एवं दायित्वों से इस्तीफा देता हूं.

    अमित महतो ने लिखा, “इस नियमावली के आधार पर प्रवासियों को झारखंड में तुष्टिकरण के तहत आमंत्रित कर तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय नौकरियों में प्राथमिकता के साथ अवसर देकर प्रोत्साहित करना संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है. आज के परिपेक्ष्य में झारखंड एवं झारखंड के लोगों का उत्थान के साथ सर्वागीण विकास अवरुद्ध हो गया है, क्योंकि भाषायी अतिक्रमण को प्रोत्साहित कर नियोजन नीति में पूरे देश के अभ्यर्थियों के लिए तुष्टिकरण के तहत झारखंड में किसी भी तिथि में आकर दसवीं, बारहवीं उत्तीर्ण करने वालों के लिए द्वार खोलने से मूल रैयत झारखंडियों की भावना के विपरीत हक अधिकार से वंचित होना निश्चित हो चुका है.
    उन्होंने कहा कि सरकार गठन के बाद आम झारखंडी की तरह मुझे भी बहुत उम्मीद थी की यथाशीघ्र पार्टी के चुनावी प्रतिज्ञा पत्र के अनुरूप झारखंडियत का बोध कराते हुए बहुप्रतिक्षित माटी हित में स्थानीय नीति लागू होगा, जिससे झारखंड के मेधावी, होनहार युवाओं को अपने ही माटी में झारखंडियत की पहचान के साथ झारखंड को गढ़ने का शत प्रतिशत अवसर प्राप्त होता, लेकिन बगैर स्थानीय नीति तय किए झारखण्ड से दसवीं-चावी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को तृतीय-चतुर्थ वर्गीय पदों में अवसर देकर पूरे देश के विद्यार्थियों को प्रवासी तुष्टिकरण के तहत झारखण्ड में समाहित करने वाले नीति से योग्य मुल-झारखंडियों का हकमारी से आहत हूं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिकी खुफिया एजेंसी का दावा- यूक्रेन के पास तैनात हैं 1.50 लाख रूसी सिपाही, पुतिन ने दे दिया हमले का आदेश
    Next Article पाकिस्तान में होगी सिंधु आयोग की बैठक, तीन महिला अधिकारियों के साथ जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.