Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान में होगी सिंधु आयोग की बैठक, तीन महिला अधिकारियों के साथ जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान में होगी सिंधु आयोग की बैठक, तीन महिला अधिकारियों के साथ जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पाकिस्तान में एक से तीन मार्च के बीच आयोजित होने वाली स्थायी सिंधु आयोग की सालाना बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होगा. जल शक्ति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर के बाद पहली बार तीन महिला अधिकारी भी भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगी, जो बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर भारतीय आयुक्त को सलाह देंगी. पिछले साल पाकिस्तान के सिंधु जल आयुक्त के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल वार्षिक बैठक के लिए भारत आया था.

    भारत के सिंधु जल आयुक्त प्रदीप कुमार सक्सेना ने कहा, स्थायी सिंधु आयोग की वार्षिक बैठक पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक से तीन मार्च, 2022 के बीच होगी. प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय जल आयोग, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, राष्ट्रीय जलविद्युत ऊर्जा निगम और विदेश मंत्रालय से संबंधित सक्सेना के सलाहकार शामिल होंगे.

    पाकिस्तानी पक्ष का नेतृत्व वहां के सिंधु जल आयुक्त सैयद मुहम्मद मेहर अली शाह करेंगे. भारतीय प्रतिनिधिमंडल 28 फरवरी को अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान के लिए रवाना होगा और चार मार्च को लौटेगा. अधिकारियों ने बताया कि दोनों आयुक्तों के बीच बैठक के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जम्मू-कश्मीर में चिनाब बेसिन में पाकल दुल (1,000 मेगावाट), लोअर कलनई (48 मेगावाट), किरू (624 मेगावाट) और लद्दाख में कुछ छोटी जलविद्युत परियोजनाओं पर पाकिस्तान की आपत्तियों के चर्चा के एजेंडे में शामिल होने की संभावना है.

    संधि के अनुसार भारत को डिजाइन और संचालन के लिए विशिष्ट मानदंडों के अधीन पश्चिमी नदियों पर रन-ऑफ-द-रिवर परियोजनाओं के माध्यम से जलविद्युत उत्पन्न करने का अधिकार दिया गया है. यह समझौता पाकिस्तान को पश्चिमी नदियों पर भारतीय जलविद्युत परियोजनाओं के डिजाइन पर आपत्ति जताने का अधिकार भी देता है. इन परियोजनाओं के डिजाइन पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई है.

    हालांकि, भारत दावा करता है कि परियोजना का डिजाइन सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के प्रावधानों के अनुरूप है और केंद्रीय जल आयोग और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, जल संसाधनों के क्षेत्र में देश के शीर्ष संगठनों द्वारा प्रमाणित है. सक्सेना ने कहा कि आगामी बैठक में भारतीय पक्ष पाकिस्तान को अपनी स्थिति स्पष्ट करेगा.

    वर्ष 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हस्ताक्षरित आईडब्ल्यूटी के तहत पूर्वी नदियों-सतलज, ब्यास और रावी का कुछ जल (लगभग 330 लाख एकड़ फुट-एमएएफ) सालाना उपयोग के लिए भारत को आवंटित किया जाता है. पश्चिमी नदियों – सिंधु, झेलम और चिनाब – का पानी (लगभग 135 एमएएफ सालाना) अधिकतर पाकिस्तान को सौंपा गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में भाषा विवाद पर JMM में मचा घमासान, पूर्व विधायक अमित महतो और उनकी पत्नी ने दिया पार्टी से इस्तीफा
    Next Article ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने शख्स के पेट से निकाला कांच का गिलास, अंदर कैसे पहुंचा ये बना रहस्य

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.