कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया प्रखण्ड के अंतर्गत लीलहौल पंचायत के वार्ड 6में वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव के चयन करने में बिना वार्ड सभा कर चयन करने की शिकायत की गई है इस मामले को लेकर वार्ड 6के पोषक क्षेत्र के ग्रामीण लोग शाहिद असरफ ,बाबूलाल शर्मा,मो0शौकत अली,खुर्शीद साह,शांति देवी,रंजू देवी, झुंझुन शर्मा,कारी महतो,राम सेवक महतो,नजराना खातून,अकबर साह,मो0इसराफिल पूर्व पंचायत समिति सदस्य के अलावे कई लोगों ने प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी सिंघीया से लिखित शिकायत किया है कि वार्ड सदस्य ने बिना वार्ड सभा करवाये गुप्तरूप से घूमकर बैठक पंजी पर हस्ताक्षर करवाकर कर सचिव का चयन अपने मन मुताबिक अपने समर्थक को कर दिया है।सो जांचकर वार्ड सभा कर चयन किया जाय

